जोधपुर

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हुए आयोजन..

भारत के प्रथम गृहमंत्री स्वतंत्रता सैनानी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को शहर के विभिन्न जगहों पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मन

2 min read
Nov 01, 2017
sardar vallabhai bhai patel
sardar vallabhai bhai patel

बीएसएफ के जवानों विद्यार्थी खिलाड़ी भाजपा कार्यकर्ता हुए सद्भावना दौड़ में शामिल

जोधपुर .भारत के प्रथम गृहमंत्री स्वतंत्रता सैनानी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को शहर के विभिन्न जगहों पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। जयंती के उपलक्ष्य में भारत की एकता एवं अखण्डता का संदेश देने के उद्देश्य से उम्मेद राजकीय स्टेडियम से सुबह 7 बजे रन फ ॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सद्भावना दौड़ में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों कोच खिलाडियों बीएसएफ के जवानों जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई। कतारबद्ध होकर दो किलोमीटर दौडऩे के बाद सभी उम्मेद स्टेडियम पहुंचे और एकता की शपथ ली। सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

महापौर घनश्याम ओझा सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, शहर विधायक कैलाश भंसाली, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी नगर निगम आयुक्त ओम प्रकाश कसेरा, जिला महामंत्री मुकेश लोढा, महेन्द्र मेघवाल सहित भाजपा पदाधिकारियों ने सद्भावना दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सद्भावना दौड़ सोजतीगेटए गणेश मंदिरए पुरी तिराहा होकर जोधपुर रेलवे स्टेशन से राज रणछोड़ दास मंदिर पहुंचे। यहां से सद्भावना दौड़ पुनरू पुरी तिराहाए गणेश मंदिर सोजतीगेट होते हुए उम्मेद राजकीय स्टेडियम पहुंचने के बाद सभा में परिवर्तित हुई। दौड़ में शामिल सभी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपर जिला कलेक्टर मानाराम पटेल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। महापौर घनश्याम ओझाए विधायक कैलाश भंसालीए सूरसागर विधायक सूरसागर विधायक श्रीमती सूर्यकांता व्यास जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने संबोधित किया और सभी को सरदार वल्लभ भाई पटेल के भारत को एकता के सूत्र में बांधने संबंधी प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास एवं कैलाश भंसाली ने सभी को एकता की शपथ दिलाई। अतिथियों ने विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को पुरकार व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संचालन अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी,शैक्षिक, अशोक विश्नोई ने किया।

Published on:
01 Nov 2017 02:43 pm