12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: रन फॉर यूनिटी के माध्यम से एकता का दिया सन्देश, देश को सर्वोच्च बनाए रखने की दिलाई शपथ

सरदार पटेल की जयन्ती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम हुआ। इससे पहले पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।  

3 min read
Google source verification
मशाल दौड़

टोंक. लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को जिलेभर में मशाल दौड़ का आयोजन हुआ।

टोंक. लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को जिलेभर में मशाल दौड़ का आयोजन हुआ। टोंक में पटेल सर्किल से खेल स्टेडियम तक रन फॉर यूनिटी (मशाल दौड़) के माध्यम से एकता का सन्देश दिया गया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित दौड़ से पहले पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

इसके बाद सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया, जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, टोंक विधायक अजीत मेहता, देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर, जिला कलक्टर सूबेसिंह यादव, पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन, अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश गौतम, नगर परिषद सभापित लक्ष्मीदेवी जैन, सफाई आयोग सदस्य दीपक संगत, प्रधान जगदीश गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, रामचन्द्र गुर्जर व विद्यार्थियों ने दौड़ से संदेश दिया।

मालपुरा . रा. उ. मा. विद्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती व पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। प्रधानाचार्य गिरधर सिंह ने दोनों महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डाला। व्याख्याता जयसिंह ने व्यक्तित्व के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान विद्यार्थियों को देश के सम्मुख खड़ी चुनौतियों का सामना करने व एकता बनाए रखने तथा देश को सर्वोच्च बनाए रखने की शपथ दिलाई।

संचालन जगदीश लाल गुर्जर ने किया। भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष दिनेश विजय, भाजयुमो जिला मंत्री डॉ. अंकित जैन, नगरपालिका उपाध्यक्ष पुरुषोतम सैनी, महेश शर्मा, अक्षय सोनी, चन्द्रप्रकाश नायक, कृष्णगोपाल गुर्जर, आसिफ नकवी आदि ने गांधी पार्क से रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय दौड़ लगाई।

निकाली रन फॉर यूनिटी रैली
निवाई. सेवानन्द महाविद्यालय जुगलपुरा में सरदार पटेल की जयन्ती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि विधायक हीरालाल रैगर एवं अध्यक्षता कर रहे भाजपा पूर्व शहर अध्यक्ष परशुराम कुमावत ने दीप जलाया। निदेशक डॉ. रुपसिंह अधाना व प्राचार्य डॉ. रीना सक्सेना ने विचार रखे। विधायक ने रन फॉर यूनिटी दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बाद में सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई गई। पंचायत समिति में प्रधान चन्द्रकला गुर्जर की अध्यक्षता में जयंती मनाई। पुलिस की ओर से रन फॉर यूनिटी रैली निकाली। इस अवसर पर थाना प्रभारी रामजीलाल, कमलेश गुर्जर, बनेसिंह मौजूद थे।


उनियारा . पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष राकेश बढाया ने कहा कि हमें सरदार वल्लभ भाई पटेल की सिद्धांतों पर जीवन में उतारना चाहिए।
उन्होंने पालिका कर्मचारियों सहित सफाई कर्मियों को स्वच्छता व एकता एवं अखण्डता की शपथ दिलाई। इस दौरान अधिशासी अधिकारी सीमा चौधरी, मनीष बैरवा, लक्ष्मीकांत, सीता देवी सहित कर्मचारी एवं सफाई कर्मी मौजूद थे।

इधर, राजकीय महाविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत व्याख्यान माला हुई। प्राचार्य डॉ. अलका अग्रवाल ने कहा कि सभी को हिन्दी भाषा में शपथ ग्रहण करवाई। बाद में महाविद्यालय से रन फोर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर चन्द्रिका बगरहट्टा, डॉ. भानुप्रकाश शर्मा, डॉ. एसएस गुप्ता, डॉ. देवराज आदि मौजूद थे।


देवली .नगर पालिका परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष रेखा जैन ने पालिकाकर्मियों, जनप्रतिनिधियों व विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई। रन फॉर यूनिटी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसमें पालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणावात, मण्डल अध्यक्ष आर. पी. धाकड़, पी. सी जैन, सुरेश अग्रवाल आदि ने विद्यार्थियों के साथ दौड़ लगाई।

राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य ललिता मलिन्दा की मौजूदगी में विद्यार्थियों व व्याख्याताओं ने एकता की शपथ ली। सीआईएसएफ में जवानों ने सुबह शहर में दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। शाम 4 बजे आरटीसी परिसर में राष्ट्रीय एकता परेड की अगुवाई उप कमाण्डेंट शार्दुल विक्रम शाही ने की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल हाड़ा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई।


बंथली. शिव महाविद्यालय एवं पब्लिक उ. मा. विद्यालय सरोली में निदेशक शिवजीलाल चौधरी की अध्यक्षता में जयंती मनाई। प्राचार्य डॉ. शकुन्तला जैन व प्रधानाचार्य भंवरलाल राव के निर्देशन में निबंध प्रतियोगिता हुई। रा. उ. मा. विद्यालय देवड़ावास में प्रधानाचार्य श्यामसुन्दर चौधरी, सुदर्शन विद्या मंदिर में दुर्गाशंकर मेघवंशी, सुबोध विद्या मंदिर दूनी में निदेशक श्यामसुन्दर शर्मा, राधिका कम्प्यूटर शिक्षण संस्थान में राकेश सैनी की अध्यक्षता में जयंती मनाई।


लाम्बाहरिसिंह. राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य रामबाबू ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।