6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tonk Accident: कुत्ते को बचाने के प्रयास में खंभे से टकराई कार, सांवलिया सेठ के दर्शन को निकले छात्र की मौत, 3 घायल

Tonk Road Accident: टोंक में जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा के एक कॉलेज छात्र की मौत हो गई। सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए जा रहे चार दोस्तों की कार कुत्ते को बचाने के प्रयास में खंभे से टकरा गई।

2 min read
Google source verification

टोंक

image

Rakesh Mishra

Jun 06, 2026

Tonk Road Accident

जय सतीजा। फाइल फोटो- पत्रिका

टोंक। जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार एक दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा के एक कॉलेज छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी घायल हो गए। चारों युवक कार से चित्तौड़गढ़ स्थित सांवलिया सेठ मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में अचानक सामने आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह वीडियो भी देखें

सदर थाना पुलिस के अनुसार हरियाणा के फरीदाबाद स्थित गांधी कॉलोनी निवासी जय सतीजा (20) पुत्र पवन सतीजा अपने दोस्तों हर्ष, अभय और यश के साथ शुक्रवार रात कार से चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए रवाना हुआ था। शनिवार जब उनकी कार टोंक सदर थाना क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। बताया जा रहा है कि कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार चला रहे जय सतीजा का वाहन से नियंत्रण हट गया। इसके बाद कार सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। तेज रफ्तार में हुई टक्कर के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों युवक घायल हो गए।

जय सतीजा के सिर में गंभीर चोटें

हादसे के दौरान चालक जय सतीजा के सिर में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद हाईवे से गुजर रहे लोगों ने तुरंत मदद के लिए प्रयास किए और कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को तत्काल सआदत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद जय सतीजा को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल हर्ष, अभय और यश का प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में उनके परिजन टोंक पहुंचे और तीनों को अपने साथ हरियाणा ले गए।

परिवार में शोक की लहर

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है। परिजन और परिचितों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, वे स्तब्ध रह गए। इससे पहले कौथून-लालसोट एनएच-11ए पर करेडा बुजुर्ग बाइपास के पास अज्ञात कार की तेज रफ्तार टक्कर ने एक युवक की जिंदगी छीन ली थी। धौलपुर जिले के सरमथुरा निवासी आसिव (19) पुत्र परवेज और फहरान (19) एक ही मोटरसाइकिल सवार होकर जयपुर नीट परीक्षा देने जा रहे थे। इस दौरान कार की टक्कर से आसिव की मौत हो गई।