जोधपुर

ओसियां में भारत माला एक्सप्रेस-वे पर हादसा, कार डिवाइडर से टकराई, छह घायल

भारत माला एक्सप्रेस-वे पर खाबड़ा गांव के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार छह लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
less than 1 minute read
Jan 02, 2026
Feature image

ओसियां (जोधपुर)। भारत माला एक्सप्रेस-वे पर खाबड़ा गांव के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार छह लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर भारतमाला की 1033 एम्बुलेंस और भीकमकोर से 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ओसियां के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति में थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से सीधे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह का समय होने और तेज गति के कारण चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

ये हुए घायल

हादसे में गुजरात के बड़ौदा निवासी दीवा (12) पुत्री शैलेश सोनी, अमीषा (40) पत्नी शैलेश सोनी, मुकेश (40) पुत्र वतावल भाई सोनी, नंदिनी (20) पुत्री प्रकाश भाई सोनी, शैलेश (42) पुत्र शुभम भाई सोनी तथा दीपिका (39) पत्नी मुकेश भाई सोनी, घायल हुए।

Updated on:
02 Jan 2026 06:14 pm
Published on:
02 Jan 2026 06:14 pm