जोधपुर

राजस्थान में मॉर्निंग वॉक कर रहे SI को आया हार्ट अटैक, एम्स में दम टूटा

उप निरीक्षक करणी दान जोधपुर ग्रामीण पुलिस की जिला विशेष टीम के प्रभारी थे। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई।

2 min read
Jan 02, 2025

Jodhpur Latest News: राजस्थान के जोधपुर में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले उप निरीक्षक करणी दान का हार्ट अटैक (Heart Attack) से निधन हो गया। दरअसल करणी दान सुबह कृष्णा नगर के समीप पार्क में मार्निंग वॉक कर रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई।

इलाज के दौरान मौत

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत उप निरीक्षक करणी दान को जोधपुर एम्स में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि उप निरीक्षक जोधपुर ग्रामीण पुलिस की जिला विशेष टीम के प्रभारी थे। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर छा गई।

2014 में हुए थे भर्ती

करणी दान साल 2014 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। वे मूल रूप से बालोतरा के बड़नावा जागीर गांव के रहने वाले थे और फिलहाल कृष्णा नगर कॉलोनी में रह रहे थे। गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस विभाग में उत्कृष्ट अधिकारियों में शुमार पुलिस निरीक्षक अमित सिहाग का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था। चूरू जिले में सुजानगढ़ निवासी निरीक्षक अमित सिहाग पुत्र रामलाल सिंह चौधरी वर्ष 1999 बैच के अधिकारी थे। वे पुलिस महानिरीक्षक रेंज जोधपुर की लीगल सेल में पदस्थापित थे।

यह वीडियो भी देखें

शाम को ड्यूटी से फ्री होने के बाद डीपीएस सर्कल के पास अपने मकान पहुंचे थे। इस बीच शाम 7.30 बजे अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें कुछ अजीब का महसूस हुआ। उन्होंने तुरंत मित्र को फोन किया। उन्होंने तुरंत पाल रोड पर निजी अस्पताल से एक डॉक्टर को घर भेजा। जांच पर हार्ट अटैक की आशंका से उन्हें कार से अस्पताल लेकर रवाना हुए। बीच रास्ते में सिहाग का दम टूट गया।

Also Read
View All

अगली खबर