जोधपुर

AIIMS में भर्ती में घोटाले की आशंका, CBI की आकस्मिक सर्च

- सीबीआइ ने दो पदों पर भर्ती 15-20 अभ्यर्थियों के दस्तावेज जब्त किए
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Sep 2024, 12:11 AM IST
CBI in AIIMS
एम्स जोधपुर

जोधपुर.

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर में विभिन्न पदों पर हुई भर्तियों में गड़बड़ी की आशंका है। सीबीआइ ने एम्स में आकस्मिक सर्च कर 15-20 कार्मिकों से जुड़े भर्ती दस्तावेज जब्त किए हैं। जांच के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई होगी। आकस्मिक सर्च से एकबारगी एम्स में हड़कम्पमच गया।

सीबीआइ सूत्रों के अनुसार एम्स में कुछ समय पहले ही विभिन्न पदों पर करीब एक हजार कार्मिकों की स्थायी नियुक्ति की गई थी। इनमें से कुछ पदों पर भर्ती कार्मिकों के अयोग्य होने और फर्जी दस्तावेज पेश करने की आशंका है। सॉर्स इन्फोर्मेशन के आधार पर सीबीआइ एम्स पहुंची, जहां प्रशासनिक विभाग अनुभाग में आकस्मिक सर्च की। कार्मिकों से जुड़े दस्तावेज की जांच की गई। हाल ही में होने वाली भर्ती से जुड़े दस्तावेज की जांच की। जांच के बाद दो पदों पर नियुक्त 15-20 कार्मिकों के सभी दस्तावेज जब्त किए गए। सीबीआइ सूत्रों का कहना है कि इन दस्तावेज की स्क्रूटिंग की जा रही है। फिलहाल सीबीआइ ने एफआइआर दर्ज नहीं की है। दस्तावेज में गड़बड़ी पाए जाने पर एफआइआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीबीआइ सूत्रों का कहना है कि इन कार्मिकों के पास न कार्य का अनुभव है न ही संबंधित प्रमाण पत्र है। इसके बावजूद कुछ पदों पर फर्जी अनुभव व अन्य प्रमाण पत्र पेश कर नियुक्ति पाई है।

Updated on:
26 Sep 2024, 12:11 AM IST
Published on: