13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan MSP Update: किसानों के लिए अच्छी खबर, सरसों-चने की खरीद का ऑनलाइन पंजीयन 20 से, जानिए न्यूनतम समर्थन मूल्य

Sarso-Chana MSP: राजफेड की ओर से सरसों और चने की एमएसपी पर खरीद के लिए 20 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा। एक अप्रेल से किसानों से सरसों 6200 रुपए और चना 5875 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
sarsa ka bhav, sarsa ka bhav in Mandi, sarsa ka MSP, Chana, Chana ka bhav, Chana ka bhav in Mandi, Chana ka MSP, farmers news

सरसों। फाइल फोटो- पत्रिका

जोधपुर। राजफेड की ओर से रबी की सरसों और चने की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद के लिए 20 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। वहीं, एक अप्रेल से समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू की जाएगी। सरसों का एमएसपी 6200 रुपए और चने का 5875 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है।

सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक का कहना है कि केंद्र सरकार से स्वीकृति प्राप्त होते ही एमएसपी पर चने और सरसों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार हेमेन्द्र सिंह आशिया ने बताया कि भारत सरकार ने सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 रुपए और चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5875 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया है। खरीद की निर्धारित सीमा जिलेवार ऑनलाइन उपलब्ध करवाई गई है। जोधपुर क्षेत्रीय कार्यालय के तहत आने वाले जिलों में एनसीसीएफ के माध्यम से खरीद कार्य कराया जाएगा।

क्यूआर कोड या ई-मित्र से होगा पंजीकरण

सरसों और चना बेचने के इच्छुक किसान स्वयं क्यूआर कोड स्कैन करके अथवा ई-मित्र केन्द्रों के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे। किसानों की आधार आधारित बायोमेट्रिक पहचान के आधार पर ही समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी।

60 दिन में खरीद पूरी करने के निर्देश

सरकार की गाइडलाइन के तहत एनसीसीएफ ने समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए 60 दिन की समय सीमा निर्धारित की है। सहकारिता राज्य मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि खरीद केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाएं।

एफक्यू गुणवत्ता मानकों से ही खरीद होगी

फसलों की खरीद एफक्यू गुणवत्ता मापदण्डों के तहत ही की जाएगी। किसान अपनी उपज फसल क्षेत्र के क्रय केन्द्रों या ग्राम सेवा सहकारी समिति केन्द्रों पर बेच सकेंगे। राजफेड में किसानों की सहायता के लिए कॉल सेंटर 18001806001 भी स्थापित किया गया है।