जोधपुर

T-20 WorldCup : Team India के ​​विश्वकप जीतने पर देर रात सड़कों पर जश्न

- शहर में दीपावली सा माहौल, जमकर आतिशबाजी और खु​शियों का इजहार
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jun 2024, 1:23 AM IST
Feature image
जालोरी गेट सर्कल पर टीम इ​ण्डिया के विश्वकप जीतने का जश्न मनाते शहरवासी।

जोधपुर.

टीम इण्डिया के टी-20 विश्वकप के रोमांचकारी फाइनल मुकाबला जीतते ही शहर में जश्न सा माहौल हो गया। आतिशबाजी की वजह से दीपावली जैसा दृश्य नजर आने लगा।

जोश और जुनून का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहरवासी घरों से बाहर निकल आए और तिरंगा झण्डा लहराते हुए खुशियों का इजहार करने लगे। गली-मोहलले ही नहीं बल्कि नई सड़क से जालोरी गेट तक देर रात भारी भीड़उमड़ गई। दोनों प्रमुख चौराहों पर जमकर आतिशबाजी की गई और देश भक्ति के नारे गूंजने लग गए। रात 12.30 बजे तक जाम के हालात हो गए। दुपहिया वाहन चालकों को भी चौराहों से निकलने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

टी-20 विश्व कप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम इण्डिया के जीतते ही शहर में देर रात दीपावली सा माहौल हो गया। युवा ही नहींं हर आयु वर्ग के लोग, महिलाएं व युवतियां भी घरों से बाहर निकल आए और जीत की खुशियां मनाने लगे। शहरवासियों ने जमकर आतिशबाजी की। हर गली-मोहल्लों में पटाखे गूंजने लग गए। शहरवासी नाचने गाने लगे और विश्व कप जीतने की खुशी का इजहार किया। शहरवासियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया और टीम इण्डिया के विश्व कप विजेता बनने की बधाई दी।

Updated on:
30 Jun 2024, 1:23 AM IST
Published on: