जोधपुर

Work From Home से रुपए कमाने का झांसा, ऑनलाइन ट्रेडिंग के बहाने लाखों ठगे

- टेलिग्राम ऐप के मार्फत युवक से धोखाधड़ी, शुरूआत में 1117 रुपए खाते में रुपए जमा कराकर फंसाया जाला में

less than 1 minute read
Jul 21, 2024
पुलिस स्टेशन भगत की कोठी।

जोधपुर.

भगत की कोठी थानान्तर्गत बासनी प्रथम फेस के लक्ष्मी विहार में घर बैठे प्रतिदिन 2500 से 6500 रुपए कमाने के झांसे में आए एक युवक से साइबर ठगों ने 14.74 लाख रुपए ऐंठ लिए। 7.41 लाख रुपए और जमा करवाने का दबाव डालने पर पीडि़त को धोखाधड़ी का पता लगा।

पुलिस के अनुसार मूलत: पाली जिले में सादड़ी हाल लक्ष्मी विहार निवासी चंपालाल पुत्र शंकरलाल माली से 14.74 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। चंपालाल ने सोशल मीडिया का एक ऐप डाउनलोड कर रखा है। गत सात जुलाई को जाह्नवी का मैसेज आया था। उसने वर्क फ्रॉम होम से रोज 2500 से 6500 रुपए कमाने का झांसा दिया था। फिर उसका सम्पर्क निशा सुधीर से करवाया गया। उसने पीडि़त को एक लिंक भेजकर नाम-पता और बैंक खाते की जानकारी जुड़वाई। फिर उससे ट्रेडिंग करवाई गई। बदले में 1117 रुपए पीडि़त के बैंक खाते में जमा करवाए गए। 11 जुलाई को ट्रेडिंग के लिए पीडि़त से 10500 रुपए जमा करवा लिए। इससे उसे 16154 रुपए बने। 12 जुलाई को फिर से ट्रेडिंग के नाम पर 30 हजार रुपए ले लिए और उसे अवगत कराया कि ट्रेडिंग से उसे 35,287 रुपए कमीशन के मिले हैं। 14 जुलाई को कम्पनी के पांच साल पूरा होने के उपलक्ष में 10 लाख रुपए पर 8.50 लाख रुपए बोनस व ट्रेडिंग सहित 23 लाख रुपए मिलने की जानकारी दी थी। झांसे में आए युवक ने दोस्तों से उधार लेकर ऐप में 10 लाख रुपए का रिचार्ज कर दिया। इससे 29.50 लाख रुपए कमीशन बनने की जानकारी दी गई थी। तत्पश्चात उससे 4,74,729 रुपए और रिचार्ज करवाया। गत दिनों उससे 7,41,680 रुपए और जमा करवाने को कहा गया। तब पीडि़त को ठगी का पता लगा।

Published on:
21 Jul 2024 11:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर