जोधपुर

पंचायत समिति देचू परिसर में शोपीस बनकर रह गए फव्वारे

पंचायत समिति देचू परिसर व बाहर की तरफ लगाए गए फव्वारे देखरेख के अभाव में शोपीस बनकर रह गये हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jul 2024, 4:46 PM IST
Feature image
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Hdr; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

पंचायत समिति देचू परिसर व बाहर की तरफ लगाए गए फव्वारे देखरेख के अभाव में शोपीस बनकर रह गये हैं। पंचायत समिति भवन निर्माण के समय पंचायत समिति के मुख्य द्वार से आगे व एक समिति परिसर में फव्वारा लगाया गया था। जो शुरू के समय तीन साल तक तो चला। उसके बाद खराबी आ गई। इसे अभी तक ठीक नही करवाया गया। पंचायत समिति में एक बड़ी जीएलआर भी है जो पांच साल से सूखी है। पंचायत समिति परिसर में नलकूप भी खुदा हुआ है। फव्वारों के आसपास लगाए गए पौधे भी जलने के कगार पर हैं। इसके बावजूद कोई अधिकारी और जनप्रतिनिधि इनके प्रति गंभीर नहीं है।