जोधपुर

Theft : दादी व बेटी का निधन, घरवाले गांव गए, पीछे 4 लाख व सोना-चांदी चोरी

- चोरों ने खोखरिया व झालामण्ड के श्रीकांत नगर में हाथ साफ किए

less than 1 minute read
Apr 25, 2024
पुलिस स्टेशन कुड़ी भगतासनी।

जोधपुर.

पुलिस के चुनावी ड्यूटी में व्यस्त होने के चलते चोर गिरोह चुनौती देने लगे हैं। चोरों ने कुड़ीभगतासनीथानान्तर्गतझालामण्ड के श्रीकांत नगर व बनाड़थानान्तर्गत खोखरिया के सेठ सांवरिया नगर में दो मकानों के ताले तोड़कर चार लाख रुपए व सोना-चांदी चुरा लिया।

बनाड़ थाना पुलिस ने बताया कि मूलत: भोपालगढ़ थानान्तर्गतबुड़किया हाल खोखरिया के सेठ सांवरिया नगर निवासी दिनेश पुत्र रूपाराम जाट की दादी का निधन होने से परिजन 14 अप्रेल से गांव में है। चोरों ने मकान के ताले तोड़कर लोहे के बक्सा तोड़ा और उसमें रखे 17-18 हजार रुपए, दस ग्राम सोने की अंगूठी, बच्चों के गुल्लक से 15-20 हजार रुपए, अलमारी में दो हजार रुपए का एक पुराना नोट चुरा लिया।

इसी तरह, मूलत: कापरड़ाथानान्तर्गतओलवी हाल झालामण्ड के श्रीकांत नगर निवासी कोजाराम पुत्र किस्तूरराम बिश्नोई की पुत्री का गत 11 अप्रेल को निधन हो गया था। तब से सभी घरवाले गांव में ही हैं। गत 21 अप्रेल की रात ताले तोड़कर चोर घर में घुसे थे। पलंग में रखे 3.50 लाख रुपए, अलमारी से 250-300 ग्राम चांदी चुरा ली। पड़ोसी की सूचना पर घरवाले गांव से लौटे और पुलिस को सूचना दी।

Published on:
25 Apr 2024 12:43 am
Also Read
View All

अगली खबर