जोधपुर

पुलिस का ऐसा दबाव कि 25 हजार रुपए का इनामी खुद थाने पहुंचा

- मकान से 1510 किलो डोडा पोस्त व चार वाहन जब्त करने का मामला

less than 1 minute read
Feb 15, 2024
पुलिस का ऐसा दबाव कि 25 हजार रुपए का इनामी खुद थाने पहुंचा

जोधपुर।
विवेक विहार थानान्तर्गत गुड़ा बिश्नोइयान गांव के बुडि़यों का बास में मकान से 1510 किलो डोडा पोस्त व चार वाहन जब्त करने के मामले में फरार 25 हजार रुपए के इनामी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह डेढ़ महीने से फरार था और पुलिस ने चारों तरफ से दबाव बनाया था। फलस्वरूप थाने पहुंचकर उसने कथित समर्पण कर दिया।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव ने बताया कि विवेक विहार थाना पुलिस ने एक जनवरी को बुडिया़ें का बास में मकान में दबिश देकर 1510 किलो डोडा पोस्त और 25 हजार रुपए के इनामी को गिरफ्तार किया था। रमेश बुडि़या मकान में न होने से पकड़ा नहीं जा सका था। वह फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। रमेश पुत्र शिवलाल बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। वह किससे डोडा पोस्त लेकर आया था और तस्करी में कौन-कौन लिप्त हैं, इस संबंध में कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह देवड़ा जांच कर रहे हैं।
दो-तीन बार हाथ से निकला, चाचा के गुटखा फैक्ट्री पकड़ी
जब्त 1510 किलो डोडा पोस्त और चारों वाहनों की कीमत करोड़ों में आंकी गई थी। कार्रवाई का पता लगते ही वह फरार हो गया था। दो-तीन बार वह पुलिस की पकड़ में आते-आते रह गया था। गत दिनों पुलिस ने उसके मकान में दबिश दी। शिक्षक चाचा के घर से नकली गुटखा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। परिजन और अन्य तरीकों से दबाव डालने के फलस्वरूप वह दबाव में आ गया था।

Updated on:
15 Feb 2024 12:56 am
Published on:
15 Feb 2024 06:00 am
Also Read
View All