Diwali 2024: शाम 6 से रात 11 बजे तक सरदारपुरा बी रोड पर चार पहिया व तीन पहिया वाहन और शाम 7 से रात 11 बजे तक चार पहिया, तीन पहिया व दुपहिया वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
Diwali 2024: दीपावली के चलते शहर की यातायात और पार्किंग व्यवस्था में गुरुवार को बदलाव रहेगा। भीतरी शहर में शाम 6 से रात 12 बजे सभी तरह के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) दुर्गाराम चौधरी ने बताया कि यातायात की निम्नलिखित व्यवस्था रहेगी।
गोराधाय छतरी, रेलवे स्टेशन, जालोरी गेट, कन्दोई बाजार, त्रिपोलिया बाजार, तीजा माता मंदिर, घोड़ों का चौक की तरफ से सोजती गेट, आरआर तिराहा व नई सड़क, घंटाघर से कन्दोई बाजार, सिटी पुलिस तिराहा, सर्राफा बाजार, आडा बाजार, खाण्डा फलसा होकर जालोरी गेट तक मुख्य सड़क पर शाम 6 से रात 12 बजे तक वाहन, हाथ ठेला, बैल गाड़ी व तांगा संचालन बंद रहेगा।
सरदारपुरा बी रोड पर चार पहिया व तीन पहिया वाहन और शाम 7 से रात 11 बजे तक चार पहिया, तीन पहिया व दुपहिया वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। सरदारपुरा बी व सी रोड के तीन पहिया व चार पहिया वाहन जलजोग की तरफ निकलेंगे। जलजोग से सरदारपुरा वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। गोल बिल्डिंग से जालोरी गेट की ओर शाम 6 से 11 बजे तक तीन व चार पहिया वाहनों के लिए वन-वे व्यवस्था रहेगी।
नई सड़क चौराहा व जालोरी गेट चौराहा क्रॉस कर निकलने वाले नियमित वाहन 5वीं रोड़ से सरदारपुरा थाना, सरदारपुरा सी रोड़, तारघर, खतरनाक पुलिया, रोटरी चौराहा, रिक्तिया भैरूजी व रातानाडा, भास्कर चौराहा, शिवमन्दिर, पुलिस लाइन, केएन कॉलेज होकर पावटा की तरफ आने जाने की व्यवस्था रहेगी। रेलवे स्टेशन आने वालों के लिए ओलम्पिक तिराहा आने-जाने की व्यवस्था रहेगी। वाहन चालक वीर दुर्गादास ओवरब्रिज रिक्तिया भैरूजी होकर आ जा सकेंगे।
रोशनी देखने पैदल आने वाले व्यक्ति घण्टाघर से बाईं तरफ रोड से नई सड़क, नई सड़क चौराहा, सोजती गेट, पुरी तिराहा, रेलवे स्टेशन, आरआर मन्दिर, जालोरी गेट, गोल बिल्डिंग व सरदारपुरा बी रोड तक जा सकेंगे। इसी तरह सरदारपुरा बी रोड से जालोरी गेट से आरआर तिराहा से मिनर्वा कॉम्पलेक्स, पुरी तिराहा की तरफ जा सकेंगे। राज रणछोड़जी के मन्दिर से रेलवे स्टेशन की तरफ सामने नहीं जा सकेंगे।