जोधपुर

180 किलोमीटर प्रति घंटे के दावे से आधी स्पीड से दौड़ रही वन्दे भारत, आखिर क्या है सुस्त रफ्तार की वजह?

Vande Bharat Train Speed : देश की सबसे तेज गति वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वन्दे भारत सुपरफास्ट की स्पीड 180 किमी प्रति घंटे का दावा तो कर दिया गया, लेकिन हकीकत यह है कि देशभर में अलग-अलग रेलखण्ड़ों पर चल रही ये ट्रेनें दावे से आधी स्पीड से ही दौड़ रही हैं।

2 min read
Jul 08, 2023
Vande Bharat Train: यात्रियों को बड़ी राहत... स्पेशल कोच हटाकर लगाई तेजस की बोगियां, किराया भी किया कम

अमित दवे
जोधपुर/पत्रिका। Vande Bharat Train Speed : देश की सबसे तेज गति वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वन्दे भारत सुपरफास्ट की स्पीड 180 किमी प्रति घंटे का दावा तो कर दिया गया, लेकिन हकीकत यह है कि देशभर में अलग-अलग रेलखण्ड़ों पर चल रही ये ट्रेनें दावे से आधी स्पीड से ही दौड़ रही हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैक की खराब स्थिति के कारण अधिकतम 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होने के बावजूद पिछले दो वर्ष में लगभग 90 किमी प्रति घंटे की औसत गति से चल रही है। वहीं, शुक्रवार को जोधपुर से साबरमती के लिए रवाना हुई वंदे भारत की स्पीड भी 110 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार देश में 180 किमी प्रति घंटा चलने वाली ट्रेन तो बना ली, लेकिन हमारे पास इस स्पीड से चलने वाले ट्रैक ही नहीं है, इसलिए अधिकतम स्पीड 130 रखनी पड़ी। वर्तमान में मुंबई सीएसएमटी साईनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस की सबसे कम औसत गति है, जो लगभग 64 किलोमीटर प्रति घंटा है।वहीं सबसे तेज औसत गति 2019 में शुरू की गई देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की है। जो नई दिल्ली- वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस है। यह ट्रेन 95 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से पटरियों पर दौड़ रही है ।

वन्दे भारत में सफर कर चुके यात्री डीडी माहेश्वरी ने बताया कि जब तक वंदे भारत ट्रेन संचालन लायक ट्रैक नहीं बनेगें, तब तक इस ट्रेन को चलाने का मकसद पूरा नहीं हो पाएगा।

130 किमी प्रति घंटे तक सीमित रखी गई रफ्तार
वंदे भारत एक्सप्रेस को अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन ने डिजाइन किया है और इसकी मैन्यूफैक्चरिंग चैन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पटरियों की स्थिति को देखते हुए व्यावसायिक परिचालन के लिए वंदे भारत ट्रेन की गति 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक सीमित रखी गई है। ट्रेन की रफ्तार पटरियों की स्थिति पर निर्भर करती है।

Published on:
08 Jul 2023 04:57 pm
Also Read
View All