जोधपुर

राजस्थान हाईकोर्ट परिसर में शराब, गुटखा व पान के सेवन पर प्रतिबंध, अधिवक्ताओं की एंट्री अब केवल ई-पास से

राजस्थान हाईकोर्ट सहित अधीनस्थ अदालतों तथा न्यायाधिकरणों में शराब, गुटखा व पान के सेवन और थूंकने पर प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वाले को केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार दंडित किया जाएगा।

less than 1 minute read
total ban on pan masala and liquor at rajasthan high court
राजस्थान हाईकोर्ट परिसर में शराब, गुटखा व पान के सेवन पर प्रतिबंध, अधिवक्ताओं की एंट्री अब केवल ई-पास से

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट सहित अधीनस्थ अदालतों तथा न्यायाधिकरणों में शराब, गुटखा व पान के सेवन और थूंकने पर प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वाले को केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार दंडित किया जाएगा।


रजिस्ट्रार जनरल ने 29 जून से हाईकोर्ट के नियमित कामकाज को लेकर जारी अधिसूचना में कहा है कि कोर्ट रूम में केवल वे ही अधिवक्ता उपस्थित रह सकते हैं, जिनकी अगले चार मामलों में सुनवाई होनी है। प्रत्येक कोर्ट में एक सौ मामले सूचीबद्ध होंगे, जिनमें नए, अत्यावश्यक और कोर्ट तारीखों के मामलों की संख्या सौ से कम होने की सूरत में अन्य प्रकृति के मामले सूचीबद्ध हो सकेंगे।

अधिवक्ताओं की एंट्री अब केवल ई-पास से होगी, जो केवल सुनवाई के लिए आने वाले अधिवक्ताओं को जारी होगा और उसकी वैधता उसी दिन के लिए रहेगी। संबंधित अधिवक्ता हाईकोर्ट की वेबसाइट पर ई-पास के लिए आवेदन कर सकेगा, लेकिन उसे सूचीबद्ध होने वाले मामले के अलावा जिस जोन में वह निवासरत है, उसका और मेडिकल फिटनेस का ब्यौरा देना होगा।

Published on:
12 Jun 2020 12:06 pm
Also Read
View All
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई को जल्द मिलने वाली है अस्पताल से छुट्टी, जानिए सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स

मंच से लिया गया विधायक का नाम, कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए चिकित्सा मंत्री, फलोदी की सियासत में छिड़ी नई बहस

राजस्थान में तबादलों से हटा बैन, फिर भी थर्ड ग्रेड टीचर्स को नहीं मिली राहत, गुस्साए शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

क्या ‘काला हिरण’ फिल्म की जोधपुर में होगी शूटिंग? अपने हर प्रोजेक्ट से चर्चा में रहने वाले अमित ज्याणी ने इंटरव्यू में खोले कई राज

CA Success Story: जोधपुर की अर्पिता की 4th और अनुष्का की 34वीं रैंक, सोशल मीडिया से बनाई दूरी, पढ़ें सक्सेज स्टोरी