Railway News: लोको पायलटों को कोहरे के समय ट्रेनों की गति 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा या अपने विवेकानुसार निम्नतम बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Indian Railway News: सर्दियों में कोहरे के कारण ट्रेन संचालन में प्रभावित होता है। कई बार ट्रेनें घंटों लेट हो जाती हैं। इस समस्या के निवारण के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से लोको पायलटों को इंजन में उपयोग के लिए फॉग सेफ्टी डिवाइस दिए जा रहे हैं। अब तक चारों मण्डलों को 875 फॉग सेफ्टी डिवाइस दिए जा चुके हैं।
जोधपुर मण्डल को 202 डिवाइस मिले हैं। इस डिवाइस की लाइफ पांच साल होती है। पूर्व में दी गई डिवाइस की अवधि पूरी होने पर नई डिवाइस उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही कम यात्री भार अथवा कोहरे के कारण साधारणतया लेट चलने वाली ट्रेनों की समीक्षा की जा रही है, ताकि इन ट्रेनों को निश्चित अवधि के लिए रद्द कर ट्रेन के डिब्बों और स्टाफ को अन्य स्थानों पर उपयोग किया जा सके।
कोहरे की संभावना को देखते हुए पूरे उत्तर पश्चिम रेलवे में 875 फॉग सेफ्टी डिवाइस दी गई है। इसमें जोधपुर डिवीजन को 202 डिवाइस दी गई है।