12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur News: दो बहनों को सड़क किनारे मिला 6 लाख का सोने का हार, नहीं डोला मन, पेश की ईमानदारी की मिसाल

Gold Necklace: जोधपुर में दो बहनों को सड़क किनारे मिला चार तोला सोने का रखड़ी सैट उन्होंने ईमानदारी दिखाते हुए असली मालिक को लौटा दिया। फोटो और डिजाइन से पुष्टि होने के बाद छह लाख रुपए से अधिक कीमत का जेवर महिला को सौंपा गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Honest sisters Jodhpur, gold necklace returned, 6 lakh gold jewelry, honesty example India, sisters return lost gold, Jodhpur good news, honest act Rajasthan, lost gold necklace found, returning lost jewelry, inspiring honesty story, Jodhpur local news, good deed India, honest girls story, Rajasthan positive news, gold necklace owner found

हार लौटाते हुए। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। बनाड़ रोड पर पिलार बालाजी मंदिर के पास सड़क पर दो बहनों को चार तोला सोने का रखड़ी सैट लावारिस हालत में मिला। जेवर की मालिक महिला तलाश करते हुए दो-तीन दिन बाद वहां पहुंची तो फोटो से मिलान के बाद परिजनों ने छह लाख रुपए से अधिक कीमत का सोने का रखड़ी सैट उन्हें सुपुर्द कर दिया।

सोने का रखड़ी सैट मिला

मूलत: भोपालगढ़ तहसील के गोदावास गांव और हाल बनाड़ रोड स्थित गिरजा नगर निवासी सेवानिवृत्त फौजी रामदीन चौधरी ने बताया कि उनकी पुत्री प्रतिज्ञा और चचेरी बहन ज्योति पिलार बालाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद घर लौट रही थीं। तभी मंदिर के पास सड़क किनारे उन्हें सोने का रखड़ी सैट मिला। आसपास कोई भी व्यक्ति नजर नहीं आया। दोनों बहनें सोने का जेवर लेकर घर आ गईं और परिजनों को इसकी जानकारी दी।

महिला को सौंपा जेवर

परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन जेवर का मालिक नजर नहीं आया। इस बीच एक दम्पती जेवर की तलाश करते हुए पिलार बालाजी मंदिर के आसपास पहुंचे। इसकी जानकारी मिलने पर रामदीन ने उनसे संपर्क किया। दम्पती ने रखड़ी सैट खोने की बात बताई। उन्होंने रखड़ी सैट पहने हुए की फोटो दिखाई और उसकी डिजाइन के बारे में भी जानकारी दी। पुष्टि होने पर रामदीन के परिवार ने बुधवार को चार तोला सोने का रखड़ी सैट लाम्बा गांव निवासी उरमा बिश्नोई को सौंप दिया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग