
जोधपुर। जोधपुर-भोपालगढ़ हाईवे पर शुक्रवार तड़के तीन बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार तीन लोगों में से एक को मृत घोषित किया जा चुका है।
तीनों लोग नागौर जिले के कुचेरा गांव में जेलर की शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। देर रात को कार चालक का नियंत्रण खो गया और गाड़ी सुरपुरा कला के पास गोलाई में झाड़ियों में जाकर पलट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और करवड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को कार से बाहर निकालकर तुरंत जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया गया।
तीनों की पहचान जोधपुर सेंट्रल जेल में तैनात कर्मचारियों के रूप में हुई है। इनमें जोधपुर सेंट्रल जेल में पदस्थापित जेलर हनवंत सिंह, जेल प्रहरी गोपाराम व पप्पाराम है। बाड़मेर के धोजिया गांव निवासी जेलर हनवंत सिंह और बालोतरा के कुड़ी गांव निवासी प्रहरी पप्पाराम का अस्पताल में इलाज जारी है, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
वहीं साथीन गांव निवासी जेल प्रहरी गोपाराम राईका को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही जेल अधिकारी और स्टाफ भी घायलों से मिलने पहुंचे। इस तरह के हादसे याद दिलाते है कि रात के समय वाहन को अत्यधिक सावधानी के साथ चलाना चाहिए।
Updated on:
20 Feb 2026 02:44 pm
Published on:
20 Feb 2026 02:44 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
