
फोटो पत्रिका
Harsh Firing : जोधपुर के तिंवरी में एक शादी समारोह में एक युवक का बंदूक के साथ नृत्य करने का वीडियो वायरल हुआ है। डांस के दौरान मदमस्त युवक हवाई फायर करते नजर आ रहा है। युवक को फायर करता देख आम जनता डर कर सहम गई थी।
बताया जा रहा है यह वायरल वीडियो मथानिया थाना इलाके का है। वीडियो की जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आई। RPS नवनीत कौर ने मामले में तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गुरुवार रात को गिरफ्तार कर लिया।
मथानिया थाने के एसआई चंद्र किशोर ने बताया कि वीडियो संत कृपाराम नगर उम्मेद नगर का है। इस समारोह में युवक हर्ष फायरिंग करते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक शेरनाथ (30 वर्ष) पुत्र पीरनाथ है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।
Updated on:
20 Feb 2026 02:52 pm
Published on:
20 Feb 2026 02:50 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
