जोधपुर

INCOME TAX—आयकर अधिकारियों के तबादले

आयकर अधिकारियों के तबादले
less than 1 minute read
Oct 08, 2020
INCOME TAX---आयकर अधिकारियों के तबादले
INCOME TAX---आयकर अधिकारियों के तबादले

आयकर अधिकारियों के तबादले

जोधपुर।

आयकर विभाग की ओर से बुधवार को बड़े पैमाने पर आयकर अधिकारियों के तबादले किए गए। जिमसें 62 अधिकारियों को इधर-उधर किया गया। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त जयपुर राजस्थान सुमन्त सिन्हा की ओर से तबालदे आदेश जारी किए गए। सूची के अनुसार, गजेन्द्रसिंह परिहार को जयपुर से जोधपुर, लक्ष्मणसिंह को जयपुर से जोधपुर, नाहरसिंह पूनिया को जयपुर से जोधपुर, सत्यप्रकाश को जयपुर से जोधपुर टीडीएस शाखा में लगाया गया। वहीं जोधपुर में ही पदस्थापित मुकेश अग्रवाल, मुरारीलाल चांदोलिया व ओमप्रकाश श्रीमाली को अलग-अलग शाखाओं में स्थानांतरित किया गया है। गौरतलब है कि आयकरकर्मियों की 85 दिनों की स्ट्राइक चल रही थी। इसके बाद प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त जयपुर राजस्थान नीना निगम 30 सितम्बर को रिटायर हो गई। इनके बाद इनके पद पर आए सुमन्त सिन्हा ने बुधवार को तबादले आदेश जारी किए। --ये गए जोधपुर से बाहरदयाशंकर माधवानी को जोधपुर से टोंक, रामकिशोर बांता को जोधपुर से बाड़मेर, श्यामसुन्दर टोड़वाल को जोधपुर से बहरोड़ स्थानांतरित किया गया। --
---------

Published on:
08 Oct 2020 06:00 am