28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jodhpur Murder: घर के बाहर सो रही महिला का मर्डर, 2 मासूम बच्चियों पर भी किया वार, गंभीर हालत में भर्ती

Rajasthan Crime: जोधपुर के लोहावट जंभेश्वरनगर में घर के बाहर सो रही महिला की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। हमले में 2 छोटी बच्चियां भी घायल हो गई जिसमें 1 बच्ची की हालत गंभीर है।
2 min read
Google source verification
Jodhpur Murder

जांच करती टीम और घटनास्थल का फोटो: पत्रिका

Knife Attack In Jodhpur: जोधपुर जिले के लोहावट क्षेत्र के जंभेश्वरनगर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला पर चाकू से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के समय महिला घर के बाहर सो रही थी। जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावर ने महिला को निशाना बनाया और उसके साथ 2 छोटी बच्चियों पर भी चाकू से वार किए। हमले में दोनों बच्चियां घायल हो गईं। इनमें से 1 बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे इलाज के लिए जोधपुर जोधपुर रेफर किया है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला पर हमला किस वजह से किया गया और वारदात को अंजाम देने वाला कौन है?

जांच में जुटी पुलिस, जल्द होगा नया खुलासा

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान घर के लोगों ने आवाज सुनी, जिसके बाद वे बाहर आए। बाहर आने पर महिला घायल हालत में मिली और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल बच्चियों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की मदद से मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल महिला की हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। टीम केस की हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटाई जा रही है और हमलावर की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में टीम जल्द ही पड़ताल करके हत्या के कारणों का खुलासा कर देगी।