जोधपुर

इस शहर में चोरी हो गया 74 लाख का जीरा, जानिए पूरी वारदात

विवेक विहार थाना पुलिस ने गुजरात की ऊंझा मण्डी से ट्रक में कोलकाता भेजा 74 लाख रुपए का जीरा गबन करने के मामले का खुलासा कर दो युवक बाड़मेर जिले में मिठोड़ा निवासी शालू मोहम्मद पुत्र हाजी रसूल खां और पचपदरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र मालाराम राव को को गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 May 2023, 9:47 AM IST
photo_6303101245933597774_y.jpg

जोधपुर. विवेक विहार थाना पुलिस ने गुजरात की ऊंझा मण्डी से ट्रक में कोलकाता भेजा 74 लाख रुपए का जीरा गबन करने के मामले का खुलासा कर दो युवक बाड़मेर जिले में मिठोड़ा निवासी शालू मोहम्मद पुत्र हाजी रसूल खां और पचपदरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र मालाराम राव को को गिरफ्तार किया। इनसे करीब पचास लाख रुपए का जीरा बरामद किया गया है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव ने बताया कि सांगासनी गांव निवासी राजेश बिश्नोई ने गत 8 मई को 74 लाख रुपए का जीरा गायब करने के संबंध में गुड़ा बिश्नोइयान निवासी ट्रक मालिक धर्मेन्द्र उर्फ धर्माराम पुत्र घेवरराम बिश्नोई और कालू उर्फ रामकुमार पुत्र भागीरथराम बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

आराेप है कि 24 अप्रेल को ऊंझा मण्डी से कोलकाता के लिए 74 लाख रुपए का जीरा कालू उर्फ रामकुमार के कहने पर धर्मेन्द्र की ट्रक में भरवाया गया था, लेकिन ट्रक गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंचा था। ट्रक की लोकेशन गुड़ा बिश्नोइयान में होने का पता लगा था। ट्रांसपोर्ट मालिक ने ट्रक संचालक से बात की तो वह टालमटोल करने लगा। अपने स्तर पर प्रयास के बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया।

Published on:
Also Read
View All
Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

Rajasthan : घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए गुड न्यूज, आधी कीमत पर 794 फ्लैट्स बेचेगा आवासन मंडल