Yellow Fever Alert : राजस्थान में यलो फीवर के टीके की किल्लत के बीच अब सिर्फ दो केंद्रों पर लगवाए गए टीके ही मान्य होंगे। दुनिया के 42 देशों की यात्रा के समय यह टीका अनिवार्य है। भारत सरकार के नए दिशा निर्देशों के अनुसार जयपुर के राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) अस्पताल और जोधपुर एम्स को ही इन टीकों के लिए मान्य करार दिया गया है। इसके अलावा अन्य किसी भी केंद्र से लगवाए गए टीके अवैध माने जाएंगे।