जोधपुर

UD Tax: सरकारी व निजी उपक्रमों में नगर निगम दक्षिण मांग रहा 30 करोड़

UD Tax: नगर निगम दक्षिण अब बकाया यूडी टैक्स को लेकर गंभीर नजर आ रहा है। सूत्रों की मानें तो केवल नगर निगम दक्षिण को करीब 30 करोड़ का यूडी टैक्स वसूलना बाकी है।
2 min read
• •
Jul 22, 2023
photo_2023-07-22_18-33-26.jpg

जोधपुर/पत्रिका। UD Tax: नगर निगम दक्षिण अब बकाया यूडी टैक्स को लेकर गंभीर नजर आ रहा है। सूत्रों की मानें तो केवल नगर निगम दक्षिण को करीब 30 करोड़ का यूडी टैक्स वसूलना बाकी है। नगर निगम दक्षिण की ओर से दिए गए बकाया यूडी टैक्स के नोटिस के बाद एम्स प्रशासन की ओर से निगम दक्षिण को लिखे गए पत्र में यूडी टैक्स में कमी करने का आग्रह किया है। बताया जा रहा है कि एम्स का बकाया यूडी टैक्स 5 करोड़ से ज्यादा है। इसे कम करने के लिए पत्र लिखा गया है। हालांकि इस पर अभी तक निगम प्रशासन की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

दरअसल, नगर निगम दक्षिण ने गत वर्ष यूडी टैक्स वसूलने में अच्छा रिकॉर्ड कायम किया था। उसके मुकाबले इस बार यूडी टैक्स की वसूली कम आंकी गई है। इसके चलते अब नगर निगम दक्षिण का प्रशासन बकाया यूडी टैक्स वसूलने के लिए जनता को मोटिवेट करने में लगा हुआ है। आंकड़ों की बात करें तो वर्तमान में सरकारी और प्राइवेट को मिलाकर निगम दक्षिण में करीब 30 करोड़ का यूडी टैक्स बकाया निकाला गया है। इसमें भी सिर्फ सरकारी कार्यालयों और अस्पतालों के ही करीब 10 करोड़ रूपए बकाया है। जबकि प्राइवेट एजुकेशनल संस्थाओं के अलावा दुकानों सहित अन्य उपक्रमों के करीब 20 करोड़ रुपए बकाया चल रहे है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी पर 81 लाख बकाया
निगम सूत्रों की मानें तो एम्स पर बकाया 5 करोड़ से भी ज्यादा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के 81 लाख, कस्टम कॉलोनी के 41 लाख, राजस्थान वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के 39 लाख, सरदार क्लब के 65 लाख, हनुवंत गॉर्डन के 60 लाख का यूडी टैक्स बकाया चल रहा है। इसके अलावा कई सरकारी इंस्टीट्यूट, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, मैरिज गार्डन सहित अन्य उपक्रमों के बकाया यूडी टैक्स को वसूलने के लिए निगम अब सख्त कदम उठाने की योजना बना रहा है।

Published on:
22 Jul 2023 06:38 pm
Also Read
View All