जोधपुर

गैंगरेप के 20 दिन बाद भी नहीं जागा यूनिवर्सिटी प्रशासन, आखिरकार छात्रनेता ही करा रहे टूटी दीवार की मरम्मत

विवि की लेटलतीफी से परेशान होकर छात्र नेता जीवन सिंह उदावत ने टूटी दीवार की मरम्मत करवाने की पहल की है
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Aug 2023, 10:52 AM IST
jnvu_gang_rape.jpg

जोधपुर। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस में करीब बीस दिन पहले एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना होने के बाद भी विवि प्रशासन की ओर से टूटी दीवार की मरम्मत नहीं करवाई गई है। ऐसे में विवि की लेटलतीफी से परेशान होकर छात्र नेता जीवन सिंह उदावत ने टूटी दीवार की मरम्मत करवाने की पहल की है। विश्वविद्यालय में सामूहिक गैंगरेप जैसी घटना घटित होने के बाद छात्र नेताओं और छात्र संगठनों ने कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने व टूटी दीवार की मरम्मत करवाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया।


विवि प्रशासन ने आश्वस्त किया था कि विद्यार्थियों की तमाम मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति जल्द ही की जाएगी, लेकिन बीस दिन बीतने के बाद भी विवि प्रशासन की ओर से ना तो टूटी दीवार की मरम्मत करवाई गई और ना ही कैंपस में सुरक्षाकर्मी व सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इस पर छात्र नेता जीवनसिंह उदावत ने ओल्ड कैंपस स्थित हॉकी ग्राउंड की टूटी दीवार का मरम्मत कार्य शुरू करवाया।

उन्होंने बताया कि विवि की अनदेखी के बाद प्रशासन को जगाने के लिए पहल की गई है। इससे छात्र संघ चुनाव से पूर्व विवि के सभी कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदबोस्त हो सके। इस दौरान जितेंद्र वैष्णव, कमलसिंह, कुणाल भाटी, रामपाल बिश्नोई, मुकुल, मुकुल सोलंकी, युवराज गौड़ भी उपस्थित रहे।

Published on: