
8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस मनाया जाएगा इस अवसर पर जोधपुर वायुसेना स्टेशन की ओर से मंगलवार को एक प्रदर्शनी और एरोबिक्स का आयोजन किया गया। एयर कोमोडोर एन तिवारी ने जोधपुर वायु सेना स्टेशन के इतिहास के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सुखोई थर्टी एमकेआई और एमआई-17 हेलिकॉप्टर यूनिट की ओर से प्रदर्शन किया गया। विंग कमांडर सुमित गर्ग ने सुखोई-30 उड़ाया और हवा में कई तरह के करतब दिखाए वही एमआई-17 हेलिकॉप्टर यूनिट में आतंकवादी हमले के दौरान वायुसेना की गरुड़ यूनिट की ओर से रेस्क्यू का प्रदर्शन किया।
वायुसेना दिवस के पूर्व जोधपुर वायु सेना स्टेशन की ओर से सुखोई के हवाई करतब के साथ एमआई-17 हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू का प्रदर्शन किया गया। एमआई-17 हेलिकॉप्टर से वायुसेना की स्पेशल टीम गरुड़ ने आसमान से उतरकर आतंकवादियों के ठिकानों पर कार्यवाही की।
वायुसेना स्टेशन जोधपुर में एमआई-17 हेलीकॉप्टर का रेस्क्यू डिस्प्ले
वायुसेना की ओर से आतंकवादी कार्रवाई के समय विशेष कार्यवाही के लिए तैयार की गई गरुड़ टीम के हथियारों की प्रदर्शनी मंगलवार को वायुसेना स्टेशन में लगाई गई।एयरफोर्स स्टेशन जोधपुर पर सुखोई 30 एमकेआई ने उम्दा प्रदर्शन किया। एमआई 17 हेलीकॉप्टर से एयरपोर्ट की स्पेशल गरुड़ टीम ने लैंड किया। रुद्र हेलीकॉप्टर से गरुड़ की टीम आतंकवादियों के विरुद्ध ऑपरेशन के बाद वापस लौटी। इसके बाद गरुड़ स्नैपयर्स के हथियारों की प्रदर्शनी लगी। इसमें भारतीय वायुसेना का अत्याधुनिक मार्क 4 यानी रुद्र हेलीकॉप्टर प्रदर्शित किया गया और उसके बारे में जानकारी दी गई। एमआई-17 को भी प्रदर्शित किया गया। ये वो हेलीकॉप्टर है, जो सैन्य अभियानों के साथ बाढ़ एवं आपदा राहत मिशन में काम आता है। हाल ही में जालोर में उसने रेस्क्यू कर कई लोगों को बाढ़ से बचाया था। इसके अलावा सुखोई 30 और मिग 27 एडवांस्ड एयरक्राफ्ट की भी एयरफोर्स ऑफिशियल्स ने जानकारी दी।
राजस्थान पत्रिका.कॉम ने बातचीत की सुखोई-30 उड़ाने वाले पायलट और जोधपुर वायुसेना स्टेशन के इंचार्ज एयर कमोडोर एन. तिवारी से...