जोधपुर

एेसे धरे गए शातिर चोर गैंग के पांच युवक

जोधपुर व पाली में पन्द्रह वारदातें करना स्वीकारा, घर के अंदर से चुराई कार बरामद

2 min read
Feb 28, 2018
Five boys of Theft Gang Arrested

शातिर चोर गैंग के पांच युवक गिरफ्तार

जोधपुर व पाली में पन्द्रह वारदातें करना स्वीकारा, घर के अंदर से चुराई कार बरामद

जोधपुर शहर व आस पास के क्षेत्रों में लगातार चोरियों के बाद पुलिस और जनता को कुछ राहत भरी खबर है। कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने शातिर नकबजन गिरोह के पांच युवकों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। जोधपुर व पाली में पन्द्रह वारदातों का खुलासा हुआ है। इनसे गत दिनों घर के अंदर से चुराई कार व अन्य सामान बरामद किया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त बोरानाडा, सिमरथाराम ने बताया कि लगातार वारदातों के बाद क्षेत्र में संदिग्धों पर नजर रखने व पूछताछ के बाद मूलत नागौर में परबतसर तहसील के मामडोली गांव हाल विवेक विहार के पास त्रिवेणी नगर निवासी कुणाल पुत्र रामूराम वाल्मिकि, मूलतरू बिलाड़ा में हरियाढाणा हाल नवदुर्गा कॉलोनी निवासी हिम्मत सिंह उर्फ विक्की पुत्र रामसिंह, विष्णु पुत्र सत्यनारायण गुर्जर, अलवर में राजगढ़ तहसील के कारोठ गांव निवासी वैभव पुत्र राकेश गौड़ और भिवाड़ी निवासी संदीप सिंह पुत्र दीवान सिंह को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी आनंद सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों को झालामण्ड की नवदुर्गा कॉलोनी से दस्तयाब किया है।


रुपए, एलईडी व सामान के साथ कार चुरा ले गए थे

थानाधिकारी आनंद सिंह का कहना है कि आरोपियों ने केबीएचबी थाना क्षेत्र में छह, शास्त्रीनगर थाने की चार, बासनी व पाली में कोतवाली थाने की एक एक और रानी थाने की तीन वारदातें की है। इनमें झालामण्ड के विशाल नगर, सेक्टर 1, 2, 3 पृथ्वीराज नगर, रामेश्वर नगर, खेमे का कुआ, न्यू पावर हाउस रोड पर सेक्टर सात, एमडीएम अस्पताल से चोरी करना शामिल है। आरोपियों को गत पांच फरवरी की रात विशाल नगर निवासी बैंककर्मी सतीश आनंद के मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, एलईडी, अन्य सामान, तीस हजार रुपए और वहां खड़ी कार चुरा ले गए थे। पुलिस ने कार व सामान बरामद किया है।

Published on:
28 Feb 2018 09:28 am