जोधपुर

वीडियो: राष्ट्रहित से जुड़े हो मुद्दे पर सडक़ पेयजल पर भी हो बात

-इलेक्शन टॉक मुद्दा क्या है में आमजन ने रखे विचार
less than 1 minute read
Video: On the issue of national interest, the issue of drinking water
वीडियो: राष्ट्रहित से जुड़े हो मुद्दे पर सडक़ पेयजल पर भी हो बात


जोधपुर. लोकसभा सीट जोधपुर पर भाजपा व कांग्रेस दोनों ही दलों के उम्मीदवार अब मैदान में हैं। दोनों ही दलों की जीत हार मतदाताओं के हाथ में है। ऐसे में चुनाव को लेकर मतदाताओं के पास क्या बड़े मुद्दे है इसको लेकर पत्रिका की ओर से इलेक्शन टॉक मुद्दा क्या है का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल हुए लोगों का कहना था कि चुनाव में राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दे भी होने चाहिए, लेकिन इन मुद्दों के बीच सडक़, पेयजल व स्वास्थ्य सेवाओं पर भी बात होनी चाहिए। लोगों का कहना था कि स्थानीय व राष्ट्रीय दोनों मुद्दों पर जो भी उम्मीदवार कार्य करेगा उसकी का समर्थन किया जाएगा। चर्चा में महिलाओं ने कहा कि महिला सुरक्षा के नाम पर जो कार्य होना चाहिए था वो हो नहीं रहा है। ऐसे में इस बार जो भी संासद चुना जाए वो महिलाओं के हक की आवाज उठाए। साथ ही उन्होंने स्थानीय मुद्दों पर बात करने वाले प्रत्याशी को समर्थन करने की बात भी कही।
विकास कार्यों को दे प्राथमिकता
चर्चा में शामिल हुए प्रेमसिंह भाटी, राधेश्याम बंसल, अमनसिंह खुंटलिया, धनसिंह राठौड़, पिस्ता कंवर, चारु, इंद्रा देवी, गजेंद्रसिंह व मोनिका आदि ने कहा कि इस बार उनका मुद्दा प्रमुख तौर पर शहर के विकास को पंख देने वाले उम्मीदवार को चुनने का रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय न तो जाति, धर्म की राजनीति हो न फिजूल की बयानबाजी। जो भी सांसद चुना जाए वो बेकार की बातों में समय खराब करने के ंबजाय विकास कार्यों को बढ़ावा दे। साथ ही लोगों ने बेरोजगारी, नोटबंदी, रोजगार आदि पर भी अपने विचार रखे।

Published on:
29 Mar 2019 07:55 pm