जोधपुर

जोधपुर में नारी उत्थान को तिलांजलि, वीडियो में देखें महिला के साथ हुआ एेसा सलूक कि रोंगटे खड़े हो जाएं

मां से मारपीट कर नाबालिग पुत्री का किया अपहरण, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2017, 8:19 PM IST
woman beaten up brutally while her daughter abducted
woman beaten up brutally while her daughter abducted

बाप/जोधपुर. देश में एक ओर जहां महिला उत्थान के नाम पर इतनी योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं जोधपुर के बाप क्षेत्र में नारी उत्थान की हर योजना को तिलांजलि दे दी गई। यहां एक महिला के साथ एेसा सलूक हुआ है, जो आपके रोंगटे तो खड़े कर ही देगा। साथ ही आपको मजबूर कर देगा ये सोचने के लिए कि समाज में महिलाओं के साथ आज भी कैसे जानवरों सरीखा बर्ताव हो रहा है।

बाप थाना क्षेत्र के कालू खां की ढाणी (नुरे की भुर्ज) में दो युवको ने एक रहवासीय मकान में घुसकर एक विवाहिता के साथ मारपीट कर उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर ले गए। बाप पुलिस के मुख्य आरक्षी भंवरलाल विश्नोई ने बताया की कालू की ढाणी निवासी एक महिला ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 12 सितम्बर मंगलवार को वह अपने घर पर कार्य कर रही थी। इसी दौरान इलियास पुत्र अल्लादीन व शौकत पुत्र नुरदिन निवासी कालू खां की ढाणी उसके घर पर आए। मारपीट शुरू प्रारम्भ कर दी।

इसके बाद विवाहिता की नाबालिग पुत्री को बाल खींच कर ट्रैक्टर में डाल अपहरण कर ले गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को अपहरणकर्ताओ के चंगुल से छुड़ाया तथा दोनों लड़कों को गिरफ्तार किया।
इस मामले में अब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उस बच्ची को तो बचा लिया गया, लेकिन हमारे मन में कई सवाल पैदा हो गए। अपराधियों में तो हालांकि पुलिस का खौफ पहले ही खत्म हो चुका है। अब लोगों में इंसानियत भी खत्म हो रही है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस बेदर्दी से इस महिला की पिटाई की गई है। साथ ही मासूम बच्ची को किस तरह बाल से पकड़ घसीटा गया और उसका अपहरण कर लिया गया। महिला का छोटा सा बच्चा चिल्लाता रहा और ये लोग जुल्म करते ही गए।

Published on: