जोधपुर

जोधपुर में फिर सामने आया दहला देने वाला मंजर, ट्रक की टक्कर से छात्र का सिर बिखर कर सड़क पर फैला

ट्रक ने बाइक सवार छात्र को कुचला, सिर फटा, सड़क पर फैला खून, दहशत में लोग

2 min read
Oct 31, 2017
accudent
टाटा मैजिक व बाइक में टक्कर व्यवसायी की मौत, एक जख्मी

महामंदिर थानान्तर्गत भदवासिया रोड पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार छात्र को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके मौके पर मौत हो गई। ये हादसा इतना भयानक था कि युवक के सिर का हेलमेट भी उसकी सुरक्षा नहीं कर सका। युवक का सिर फट गया और वहां मौजूद लोगों की भाषा में फटे हुए सिर से पूरा मांस बाहर निकल गया। मौके पर फिलहाल पुलिस पहुंच चुकी है।

जानकारी के अनुसार भदवासिया रोड पर एक युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था। इतने में एक ट्रक काफी तेज रफ्तार में आया और बाइक समेत युवक को अपनी चपेट में ले लिया। ये ट्रक युवक के सिर से निकल गया। युवक ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन वो भी उसका सिर नहीं बचा पाया। हादसे में युवक का सिर बुरी तरह फट गया और मांस बाहर आ गया। ट्रक का टायर सिर के ऊपर से निकलने के कारण सड़क पर खून ही खून फैल गया। सूचना पर उप निरीक्षक खेताराम मौके पर पहुंचे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी लोग आए दिन होने वाले सड़क हादसों के खिलाफ रोष प्रकट कर रहे हैं। उपनिरीक्षक उनसे समझाइश के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन की फिलहाल मौके पर भीड़ जमा है। शव भी मौके पर ही रखा हुआ है। छात्र का नाम गौतम विश्नोई बताया जाता है।

डेढ़ घंटे पड़ा रहा शव, ढाई घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस


लोगों का कहना हे कि एंबुलेंस के अभाव में शव डेढ़ घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। इससे लोगों में काफी आक्रोश है। करीब ढाई घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस पर गौतम के परिजन काफी नाराज हुए। लोग प्रशासन की लापरवाही पर भी रोष जता रहे हैं।

रास्ता बाधित, आए दिन हादसों के प्रति जता रहे रोष


लोगों ने भदवासिया रोड को बाधित कर रखा है। उनका कहना है कि आए दिन सड़क हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई माकूल इंतजाम नहीं किए जाते। लगातार हो रहे सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

Updated on:
31 Oct 2017 01:02 pm
Published on:
31 Oct 2017 12:57 pm
Also Read
View All
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई को जल्द मिलने वाली है अस्पताल से छुट्टी, जानिए सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स

मंच से लिया गया विधायक का नाम, कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए चिकित्सा मंत्री, फलोदी की सियासत में छिड़ी नई बहस

राजस्थान में तबादलों से हटा बैन, फिर भी थर्ड ग्रेड टीचर्स को नहीं मिली राहत, गुस्साए शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

क्या ‘काला हिरण’ फिल्म की जोधपुर में होगी शूटिंग? अपने हर प्रोजेक्ट से चर्चा में रहने वाले अमित ज्याणी ने इंटरव्यू में खोले कई राज

CA Success Story: जोधपुर की अर्पिता की 4th और अनुष्का की 34वीं रैंक, सोशल मीडिया से बनाई दूरी, पढ़ें सक्सेज स्टोरी