जोधपुर

मतदान के प्रति जागरुकता के लिए लिया जा रहा मिठाई के डिब्बों का सहारा, स्कूलों में भी बांटे संकल्प पत्र

दुकान संचालक ग्राहकों को मिठाई के साथ डब्बे पर स्टीकर लगा रहे हैं, ताकि लोग मतदान करने के लिए जागरूक हो।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2018, 11:59 AM IST
elections in rajasthan 2018
voting in rajasthan, raj election 2018, Rajasthan Elections 2018, elections in Rajasthan, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. विधानसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान करने के लिए अब मिठाई दुकान संचालक मिठाई के डब्बों पर ईवी-वीवी मास्काट मतदान संदेश के स्टीकर लगा रहे। त्यौहार के सीजन में ग्राहकों को मिठाई के साथ मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा हैं। दूसरी तरफ जिले के विभिन्न विद्यालियों में 1 लाख 23 हजार से अधिक संकल्प पत्र वितरित किए गए। विद्यार्थी अभिभावकों से मतदान करने के लिए संकल्प पत्र भरवाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविकुमार सुरपुर ने बताया कि मतदान जागरूकता अभियान के तहत त्यौहार के सीजन में शहर के प्रमुख मिठाई दुकानों पर मिठाई के डिब्बों पर चुनावी मास्काट ईवी-वीवी वोट डालने का संदेश के स्टीकर लगाने के लिए दिए हैं। दुकान संचालक ग्राहकों को मिठाई के साथ डब्बे पर स्टीकर लगा रहे हैं, ताकि लोग मतदान करने के लिए जागरूक हो। इसके साथ विद्यार्थियों के माध्यम से उनके अभिभावकों से मतदान करने का संकल्प पत्र भरवाएं जा रहे हैं।

विभिन्न ब्लॉक में

1 लाख 23 हजार 944 संकल्प पत्र वितरित किए जा चुके हैं। दूसरी तरफ स्वीप अभियान के तहत रविवार को कायलान चौराहा, प्रतापनगर में ईवीएम-वीवी पेट मशीन से लोगों को मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।

Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता