जोधपुर

दस दिन बाद भी नहीं दिया पानी, कनेक्शन की 250 फाइलें ली…रसीद नहीं दी

शहर में दिनोंदिन जल संकट गहराता जा रहा है। इसके बाद भी पीएचईडी लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने में नाकाम साबित हो रहा है। हैरत की बात यह है कि विभाग के अधिकारियों की ओर से 10 दिन में विवेक विहार को पानी देने का वादा करने के बाद भी अभी तक लोगों के […]

less than 1 minute read
May 24, 2024

शहर में दिनोंदिन जल संकट गहराता जा रहा है। इसके बाद भी पीएचईडी लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने में नाकाम साबित हो रहा है। हैरत की बात यह है कि विभाग के अधिकारियों की ओर से 10 दिन में विवेक विहार को पानी देने का वादा करने के बाद भी अभी तक लोगों के घर में पानी नहीं पहुंचा पाया है। इधर, विवेक विहार में लोगों के जल कनेक्शन की फाइल तो विभाग ले रहा है, लेकिन उन्हें रसीद नहीं दे रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है।

दरअसल, कुछ दिनों पूर्व ही विवेक विहार के क्षेत्रवासियों ने कॉलोनी में टंकी होने के बाद भी पानी नहीं मिलने और जल कनेक्शन की फाइल नहीं लेने पर पीएचईडी के सर्कल कार्यालय में प्रर्दशन किया था। उसके बाद संबंधित अधिकारी अधीक्षण अभियंता राजेश अग्रवाल ने 10 दिन में पानी देने का वादा किया था, लेकिन 10 दिन गुुजर जाने के बाद भी विवेक विहार के क्षेत्रवासियों तक पानी नहीं पहुंचा है।

क्षेत्रवासियों में आक्रोश : क्षेत्रवासियों का कहना है कि पीएचईडी के अधिकारियों ने जल कनेक्शन की पत्रावली लेना तो शुरू कर दिया, लेकिन अभी तक जमा हुई करीब 250 पत्रावलियों की रसीद पीएचईडी की ओर से नहीं दी गई। इस बात को लेकर भी क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।

Published on:
24 May 2024 09:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर