2 अगस्त को भरतपुर संभाग के कुछ भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश (Heavy Rain Alert) होने की संभावना है।
जोधपुर। प्रदेश में आज मानसून सुस्त नजर आ रहा है। कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर का का कहना है कि आज बांग्लादेश तट के पास उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक अति गहरा अवसाद का क्षेत्र बना हुआ है। इसके आगामी 24 घंटों में पश्चिम बंगाल की ओर आगे बढ़ने की संभावना है। इस तंत्र के असर से पूर्वी राजस्थान में आगामी दिनों में कुछ भागों में मानसून फिर से सक्रिय होने की संभावना है। 2 अगस्त को भरतपुर संभाग के कुछ भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश Heavy Rain Alert होने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी राजस्थान में 3-4 अगस्त को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश 5 अगस्त को भी जारी रहने की संभावना है।पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि 5 अगस्त को कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- monsoon n Update: तो क्या मानसून ने कह दिया अलविदा, अब उड़ेगी रातों की नींद, IMD का नया अलर्ट जारी
बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार प्रशांत अल-नीनो हुआ प्रभावी महासागर में अल-नीनो की स्थितियां बनना शुरू हो चुकी हैं। धीरे-धीरे यह प्रभाव और मजबूत हो रहा है। साथ ही हिंद महासागर में भी आईओडी की सकारात्मक स्थितियां बनेंगी। अल-नीनो का प्रभाव देशभर के मानसून (Monsoon Update) पर पड़ेगा। राजस्थान के साथ-साथ गुजरात, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से व दक्षिण भारतीय राज्यों में सामान्य से कम बरसात होगी। राजस्थान में अगस्त माह में पश्चिमी हिस्से में सामान्य से कम बरसात होगी, वहीं पूर्वी व दक्षिणी हिस्से में सामान्य बरसात होने के कुछ आसार हैं। रात का तापमान सामान्य से काफी अधिक रहेगा