जोधपुर

हवाओ के साथ उड़ रही धूल और रेत से लोगों का हुआ घरों से बाहर निकलना मुश्किल

आम जनजीवन प्रभावित
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jun 2018, 2:05 PM IST
weather news
हवाओ के साथ उड़ रही धूल और रेत से लोगों का हुआ घरों से बाहर निकलना मुश्किल

बासनी(जोधपुर). आगोलाई सहित आस पास के कोनरी, दुगर, ढांढणिया, बावरली, जियाबेरी, बम्बोर, जोलियाली, भाटेलाई, मेघलासिया, पोपावास, लोरडी, केरु सहित समस्त क्षेत्र में पिछले चार दिन से धूलभरी आंधिया चलने से जनजीवन प्रभावित हो गया है । हालांकि तेज हवाओं ने गर्मी के असर को तो कम कर दिया है लेकिन हवाओ के साथ उड़ रही धूल और रेत से लोगों का घरो से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है । सड़को पर रेत का रैला बह रहा है तो घरो में जमा हो रही धूल और रेत से गृहणियों का काम एकाएक बढ़ गया । डॉक्टरों ने आसमान में छाई धूल से सांस व दमा के मरीजों को बचाव हेतु घरो में ही रहने तथा जरूरी कार्य होने पर मुह कपड़े से ढक कर बाहर निकलने की सलाह दी है । वहीं क्षेत्र के किसान इस समय आंधी से खुश नजर आ रहे तथा बताते है कि ये आंधी अच्छे जमाने के संकेत है, लेकिन हवाओ के साथ उड़ रही धूल और रेत से लोगों को वाहन चलाते समय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Published on: