जोधपुर

जब किसान का बेटा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर होगा- बेनीवाल

-डांगियावास में वीर तेजाजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jan 2020, 10:05 PM IST
जब किसान का बेटा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर होगा- बेनीवाल
जब किसान का बेटा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर होगा- बेनीवाल

जोधपुर.

डांगियावास में बुधवार को वीर तेजाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने वीर तेजाजी के बलिदान को याद किया। किसानों व युवाओं को भरोसा दिलाया कि वे लोकसभा में आपकी मांग उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों को उनके खेतों तक सिंचाई का पानी नहीं मिल जाता, युवाओं को रोजगार नहीं मिल जाता तब तक वे संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब किसान का बेटा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर होगा। उन्होंने कहा कि गहलोत व पायलट ने पंचायत चुनाव रुकवा कर गांव में चुनाव को मजाक बना दिया है। कार्यक्रम में भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग, संयोजक राजूराम खोजा, भागीरथ नेण, जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, पंचायत समिति सदस्य कमलेश भीचर सहित कई गांव के सरपंच, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य ने भाग लिया। इस अवसर कथा वाचक अशोक, चिडिय़ानाथ आश्रम पलासनी के गादीपति कैलाशनाथ, डांगियावास के शंकर, कमलनाथ व सरपंच केसाराम सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ‘शर्म आती है खुद पर, इज्जत खराब होती है’, कंटेंट क्रिएटर कपल ‘जोधपुरी परफेक्ट पेयर’ क्यों और किसपर भड़के?

पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश