जोधपुर

Western Disturbance : राजस्थान के 2 संभागों में अगले 48 घंटे में इस रफ्तार से चलेगी हवा, तापमान में आएगी गिरावट, IMD अलर्ट

Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा बहने और आंशिक बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी हवा के स्थान पर उत्तरी हवाएं प्रभावी होने से गुरुवार और शुक्रवार को तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी।

less than 1 minute read
Mar 26, 2025
फाइल फोटो

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से अगले 48 घंटे के दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग में अपेक्षाकृत तेज सतही हवा चलेगी, जिनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। जोधपुर में बुधवार दोपहर बाद तेज हवा के कुछ झोंके शुरू भी हो गए थे।

हवा बहने और आंशिक बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी हवा के स्थान पर उत्तरी हवाएं प्रभावी होने से गुरुवार और शुक्रवार को तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। दिन का तापमान 35 डिग्री के भीतर रहने की संभावाना है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

शाम को मौसम सामान्य

सूर्यनगरी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रहा, जो सामान्य के करीब ही था। विक्षोभ के कुछ असर से हवा में नमी आने से सुबह सुबह तीखी धूप का असर कुछ कम रहा। दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। दोपहर में तापमान 37.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक था। दिन में तपिश भरा मौसम रहा। गर्मी से बचाव के लिए पंखे चलाने पड़े। शाम ढलने के बाद मौसम कुछ सामान्य हुआ।

Also Read
View All

अगली खबर