जोधपुर

इंसानियत शर्मसारः बलात्कार का दर्द ले परिचत के पास पहुंची थी महिला, फिर उसने भी की ऐसी हैवानियत

पीड़िता का कहना है कि यह मामला फरवरी महीने का है। उसके पड़ोस में रहने वाले एक परिचित ने घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया फिर इसका वीडियो भी बना लिया
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jun 2023, 3:39 PM IST
rape_case_in_bilaspur.jpg

जोधपुर। प्रतापनगर थाना इलाके के चांदना भाकर में एक महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पड़ोसी में रहने वाले परिचत पर रेप और धमकाने का मामला दर्ज कराया है। इतना ही नहीं जब पीड़िता ने इस घटना के बारे में अपने एक और परिचत को बताया तो उसने मदद की बजाए पीड़िता के साथ रेप कर दिया।

यह भी पढ़ें- अपनों की जिंदगी बचाने के लिए 3 घंटों तक संघर्ष करते हैं यहां के लोग, आंकड़े उड़ा देंगे गहलोत सरकार के होश

पीड़िता का कहना है कि यह मामला फरवरी महीने का है। उसके पड़ोस में रहने वाले एक परिचित ने घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया फिर इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दे पीड़िता के साथ कई बार बलात्कार किया।

पीड़िता समाज और बदनामी के डर से काफी समय तक चुप रही। हालांकि जब उसने घटना के बारे में अपने एक और परिचित को जानकारी दी तो उसने भी वीडियो की बात कह पीड़िता के साथ बलात्कार किया।पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।यह घटना फरवरी माह की बताई जा रही है। महिला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच थाना अधिकारी कैलाश दान कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता