गौरतलब है कि वैज्ञानिकों ने हार्ट अटैक से मानव जीवन बचाने के लिए तकनीक तैयार की है, लेकिन इस तकनीक का उपयोग कर मानव जीवन को बचाने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों का फलोदी में नहीं होने से बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के दावे खोखले साबित हो रहे है। कोविड महामारी के बाद से पश्चिमी राजस्थान के फलोदी में हार्ट अटैक से मौतों का सिलसिला लगातार बढ रहा है, लेकिन बावजूद इसके स्थानीय अस्पताल में हृदय रोग, फीजिशियन, एनेस्थेसियां जैसे चिकित्सकों का अभाव है। जिसके कारण यहां के अस्पतालों में उपचार की बजाए रेफर कार्ड थमा कर इतिश्री की जा रही है।