कांकेर

कांकेर में गरजे अमित शाह, बोले – छत्तीसगढ़ का चप्पा-चप्पा भगवा रंग में रंगा हुआ है…

Amit Shah Jansabha In Kanker: जनसभा को संबोधित करते हुए बोले - आज पीएम ने देश के करोड़ों गरीब भाई-बहनों को पांच लाख का फ्री में इलाज करवाया।
less than 1 minute read
Apr 22, 2024
Feature image

Amit Shah In Kanker: कांकेर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा शुरू हो गई है। शाह से पहले कांकेर के वर्तमान सांसद ने जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जनसभा को संबोधित किया। किरण सिंह देव बोले - पूरा देश जिस प्रकार से मोदी की गारंटी पर भरोसा कर रहा है। पीएम मोदी ने अपना 10 साल भारत को दिया है। कांग्रेस की सरकार किस प्रकार जनता को लूटने में मग्न थी, किस तरह कोंग्रेसियों ने तबाही मचाया था। ये जनता जानती है। आज पूरे देश में र छत्तीसगढ़ में मोदी की कलयाणकारी योजना पहुंच रही है।

जनसभा को संबोधित करते हुए बोले - आज पीएम ने देश के करोड़ों गरीब भाई-बहनों को पांच लाख का फ्री में इलाज करवाया। मेरे गरीब भाई - बहनों को एक रुपया नहीं देना पड़ा। आज छत्तीसगढ़ का चप्पा-चप्पा भगवा रंग में रंगा हुआ है… आप मोदी को वोट देकर जिताओ, में वादा करता हूं… आपका बेटा मोदी सभी गरीबों और वरिष्ठ नागरिकों का फ्री में इलाज करवाएगा।

Updated on:
22 Apr 2024 12:47 pm
Published on:
22 Apr 2024 12:47 pm