कांकेर

Bastar News: शराब के नशे में बच्चों को पढ़ाने आता था शिक्षक, शिक्षा अधिकारी ने की कड़ी कार्रवाई, निलंबित

Bastar News: बस्तर के कांकेर जिले में नशेड़ी शिक्षक को शिक्षा अधिकारी ने सबक सिखाया है। शिक्षक रोजाना नशे की हालत में स्कूल आता था। मामले में कार्रवाई अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jul 2024, 12:53 PM IST
Bastar News

Knaker News: पंकज उइके सहायक शिक्षक एल.बी. प्राथमिक शाला पुत्तरपारा को शाला में शराब के नशे में पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। पंकज उइके के विरूद्ध खण्ड शिक्षा अधिकारी भानुप्रतापपुर से प्राप्त प्रतिवेदन एवं संलग्न फोटो/विडियो के आधार पर शराब का सेवन कर नशे की हालत में शाला आना पाया गया है। जिन्हें जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित किया है।

इनका कृत्य स्वेच्छाचारिता एवं कर्तव्य के प्रति उदासीनता की श्रेणी में आने के साथ ही छ. ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम 1,2,3 के विपरीत होने के कारण छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड अंतागढ़ नियत किया जाता है एवं निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगा।

Updated on:
13 Jul 2024, 12:53 PM IST
Published on: