कांकेर

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री चार हजार से ज्यादा वोटों से आगे, कुछ घंटों में आ जाएगा परिणाम

दूसरे नंबर पर सर्व आदिवासी समाज के उम्मीदवार अकबर राम चल हैं उन्हें 1657 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 1381 मत मिले हैं। वहीं पहले नंबर पर सावित्री मंडावी 4596 वोटों से आगे चल रही हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Dec 2022, 11:05 AM IST
bhanu_bnews_.jpg

कांकेर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा में हुए उपचुनाव के परिणाम कुछ ही घंटों में आ जाएगा। MLA की कुर्सी के लिए सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। वहीं अभी तक हुए मतगणना में कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं बीजेपी की हालत खराब है। दूसरे नंबर पर सर्व आदिवासी समाज के उम्मीदवार अकबर राम चल हैं उन्हें 1657 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 1381 मत मिले हैं। वहीं पहले नंबर पर सावित्री मंडावी 4596 वोटों से आगे चल रही हैं।

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को देखकर यही लग रहा है कांग्रेस बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रही है। बता दें कि पहले दूसरे और तीसरे राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस को कुल 9592, आदिवासी समाज को 4996, भाजपा को 4359 वोट मिले हैं।

14 टेबल पर 256 EVM के लिए 19 राउंड में काउंटिंग होगी। वहीं संभावना जताई जा रही है कि कुछ ही घंटों में अंतिम परिणाम सामने आ जाएंगे। सुबह सुरक्षाबलों के साथ मत पेटियां गिनती के लिए स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर भेजी गई थी। स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती है।

Published on: