कांकेर

Bhanupratappur By Election result 2022 : कांग्रेस का कब्जा बरकरार,10 हजार मतों से सावित्री मंडावी आगे, पीछे रह गए भाजपा के नेताम

Bhanupratappur By Election result 2022: अब तक सावित्री मंडावी 10 हजार मतों से आगे चल रही हैं और भाजपा के उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम पीछे रह गए हैं जबकि निर्दलीय प्रत्याशी कोर्राम तीसरे स्थान पर हैं।

2 min read
Dec 08, 2022
जश्न मनाते कांग्रेसी। कैबिनेट मंत्री लखमा भी साथ में

कांकेर. भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट ( Bhanupratappur By Election 2022 ) पर कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। ५ दिसंबर को यहां हुए मतदान के बाद अब वोटों की गिनती शुरू हो गई है। अब तक ९ राउंड हो चुके हैं और इन सभी राउंड में कांग्रेस की सावित्री मंडावी आगे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को बढ़त मिलते ही कांग्रेस खेमे में जश्न मनाना शुरू हो गया है। ढोल ताशे के साथ कार्यकर्ता डांस कर रहे हैं। मतगणना स्थल पर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। आने -जाने वाले लोगों की वीडियो रिकार्डिंग की जा रही है।


आज 8 दिसम्बर को सुबह 7 बजे से प्रेक्षक, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं अभ्यर्थी अथवा अभिकर्ता की उपस्थिति में मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना की गई। मतगणना केवल एक ही कक्ष में होगी। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं, जिस आधार पर 19 राउंड में मतगणना संपन्न होगी। ईवीएम मशीन के अंतिम राउंड के तत्काल बाद 5 मतदान केंद्रों का रेडम आधार पर चयन कर वीवीपेट पर्ची की गिनती की जाएगी।
एक एक पल की होगी वीडियोग्राफी
Bhanupratappur By Election result 2022 : कलेक्टर डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने प्रेसवार्ता में कहा कि मतगणना में महत्वपूर्ण प्रक्रिया जैसे स्ट्रांग रूम खोले जाने की प्रक्रिया, स्ट्रांग रूम से मतगणना हाल तक ईवीएम परिवहन, अभ्यर्थी या अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं की उपस्थिति, वीवीपैट्स कागज पर्चियों का सत्यापन आदि प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी की जाएगी। पुर्नगणना के लिए आवेदन केवल रिनर्निंग ऑफिसर को दिया जाएगा, जिस पर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। गणना परिसर के चारों ओर से 100 मीटर की परिधि में वाहनों का प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
तीन लेयर सुरक्षा की व्यवस्था की गई
Bhanupratappur By Election result 2022 : पुलिस अधीक्षक सलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैंं। मतगणना स्थल पर परिसर में तीन लेयर सुरक्षा की व्यवस्था होगी। स्ट्रांग रूम के बाहर व परिसर में पैरामिलिट्री फोर्स व कंपनियों को दो लेयर में तैनात किया गया है। इसके बाहर जिला सुरक्षा बल व सीएफ कंपनी को तैनात किया गया। इस तरह से मतगणना स्थल पर तीन लेयर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किया गया है। प्रवेश द्वार है वहां पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं जो जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी फोटो प्रवेश पत्र के बिना किसी भी व्यक्ति को सुरक्षा के पहले घेरे को पार करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

Published on:
08 Dec 2022 12:47 pm
Also Read
View All