कांकेर

चाकू दिखाकर 14 हजार की नकदी सहित लूटी बाइक, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

Kanker Crime News: पखांजूर थाना क्षेत्र ग्राम पीवी-42 सागौन प्लाट में कल सुबह करीब 10.37 बजे पैसे कलेक्शन करने पहुंचे व्यापारी के गले पर चाकू टिकाकर उसके हाथों को पीछे से पकड़कर पांच आरोपियों ने जेब में रखी 14 हजार रुपए की नकदी और बाइक छीनकर फरार हो गए।
2 min read
• •
Updated: 5 Feb 2023, 12:51 PM IST
चाकू दिखाकर 14 हजार की नकदी सहित लूटी बाइक
नाबालिग समेत दो गिरफ्तार फ़ाइल फोटो

Kanker Crime News: पखांजूर थाना क्षेत्र ग्राम पीवी-42 सागौन प्लाट में कल सुबह करीब 10.37 बजे पैसे कलेक्शन करने पहुंचे व्यापारी के गले पर चाकू टिकाकर उसके हाथों को पीछे से पकड़कर पांच आरोपियों ने जेब में रखी 14 हजार रुपए की नकदी और बाइक छीनकर फरार(Kanker Crime News) हो गए। पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और अन्य तीन आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, रविन्द्र पाल नया बाजार पखांजूर निवासी विश्वजीत महांत ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने पिता के साथ कृषि दवा का विक्रय करता है। उसका छोटा भाई सरोजित महांत कृषि दवा और बीज के बिक्री की राशि का कलेक्शन(Kanker Crime News) करता है। दो फरवरी को सुबह करीब 10.37 बजे वाहन चालक जिसका नाम साहेब है, फोन कर कहा कि तुम्हार उधारी पैसा देना है। पीवी-42 में अपने दोस्तों के साथ वह आया है। आकर पैसे ले जाओ। उधारी, पैसे लेने के लिए वह दोस्त सन्नी सिंह के साथ अपनी बाइक क्रमांक सीजी-19 बीजे 1105 से पीवी 42 सागौन प्लाट पहुंचा तो वहां पर वाहन चालक साहेब, दीप मंडल, बापन देवरी, साहिल नेताम, आदित्या मजूमदार, कमल मंडल, सूरज विश्वास, सुमित विश्वास उपस्थित थे।

की गाली गलौज
इस दौरान वह साहेब से बातचीत कर उधारी का पैसा ले लिया और वापस जाने लगा तभी दीप मंडल ने अश्लील गाली गलौज कर चिल्लाते(Kanker Crime News) हुए कहा कि तुझे किसी और से पैसा लेना है तो इधर जाओ। यह सुनकर उसके पास गया। उक्त व्यक्ति से कहा कि उसका छोटा भाई सरोजित पैसा लेता है। यह सुनकर दीप मंडल ने जय बढ़ाई के मोबाइल से सरोजित को बुलाने के लिए फोन किया। उसका छोटा भाई सरोजित अपने दोस्त जय बढ़ाई के साथ स्कूटी से वहां पर पहुंचा तो दीप मंडल ने गाली गलौज करते हुए कहा कि किससे-किससे पैसा लेना है। हमेशा पैसा पैसा करता है।

चाक़ू निकालकर गले में लटकाया
तब छोटे भाई ने कहा कि सूरज विश्वास से 20 हजार लेना है, इतने में सूरज ने कहा कि उसका पैसा वापस कर दिया है। तब छोटे भाई ने कहा कि कब पैसा वापस किया है। इतने में दीप मंडल आवेश (Kanker Crime News) में आ गया और गाली गलौज करते हुए कहा कि इन लोगों का खेल यहीं खत्म कर देते हैं। पैर के मोजे में चाकू निकाला और गले पर टिका दिया। इतने में आदित्य तथा साहिल नेताम ने सरोजित के हाथ को पीछे से पकड़ लिया। वे लोग डर गए, तभी उसके दो साथी बापन देवरी तथा कमल मंडल पैसे निकाल लिए।

आरोपियों ने डकैती की रकम को आपस में बांटा
दो फरवरी को व्यापारी के गले में चाकू टिकाकर (Kanker Crime News) जेब में रखे 14 हजार की लूट कर सभी पांचों आरोपी वहां से फरार हो गए। उस पैसे को आपस में बांट लिए। चारों आरोपियों ने तीन तीन हजार व व बापन देवरी को दो हजार दे दिए। बाइक को बेचने के लिए बापन देवरी को दिए और उसे बेचकर रकम बंटवारा करने की योजना बना कर रखे थे। पुलिस ने बाइक को जप्त कर लिया और दोनों आरोपियों में से नाबालिग के पास से 3 हजार व बापन देवरी के कब्जे से 2 हजार बरामद कर लिया है।

Published on: