CG Conversion: धर्मांतरण और शव दफन को लेकर भारी तनाव की स्थिति निर्मित हुई। हालांकि, सामाजिक हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
CG Conversion: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतर्गत नरहरपुर तहसील के ग्राम जामगांव में एक बार फिर धर्मांतरण और शव दफन को लेकर भारी तनाव की स्थिति निर्मित हुई।
हालांकि, सामाजिक हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और मृतक महिला के परिजनों ने स्वेच्छा से ईसाई धर्म त्याग कर पुनः अपने मूल समाज में लौटने का निर्णय लिया।जामगांव में एक मतांतरित महिला की मृत्यु के बाद जब परिजन शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे, तब स्थानीय ग्रामीणों ने इसका कड़ा विरोध किया। ग्रामीणों का तर्क था कि गांव की परंपराओं और संस्कृति के विपरीत धर्मांतरित व्यक्तियों को सार्वजनिक भूमि पर दफनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बता दें कि जामगांव में पहले भी शव दफन को लेकर बड़े विवाद हो चुके हैं, जिससे प्रशासन और ग्रामीणों के बीच खींचतान बनी रहती है।विवाद बढ़ता देख मृतक महिला के परिजनों ने सर्व समाज के समक्ष अपनी गलती स्वीकार की और सनातन धर्म में वापस आने का निवेदन किया। कमलेश पम्मार, कृष्णा राठौर, रवि पम्मार और बिरेन्द्र पम्मार सहित 4 परिवारों के कुल 11 सदस्यों ने घर वापसी की।