4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांकेर-नारायणपुर सीमा पर 2 प्रेशर कुकर IED डिफ्यूज, मुरूसुलनापा जंगल में बड़ी साजिश नाकाम

Bastar Naxal Operation: कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने मुरूसुलनापा जंगल से 2 प्रेशर कुकर IED बरामद कर उन्हें सफलतापूर्वक डिफ्यूज किया।

2 min read
Google source verification
पुलिस ने प्रेशर कुकर किया बरामद (photo source- Patrika)

पुलिस ने प्रेशर कुकर किया बरामद (photo source- Patrika)

Bastar Naxal Operation: ग्राम मुरूसुलनापा जंगल-पहाड़ क्षेत्र से पुलिस बल एवं बीएसफ की टीम ने 2 नग प्रेशर कुकर आईईडी डिफ्यूज किया है। सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज के मार्ग दर्शन, दीपक तिवारी उप महानिरीक्षक बीएसएफ भानुप्रतापपुर, निखिल कुमार राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर, अरूण सिंह गंगवार सेनानी 83 वीं वाहिनी बीएसएफ पखांजूर के निर्देशन में जिले में नक्सल अभियान संचालन के साथ-साथ नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए व डम्प किए सामग्री की बरामदी के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

Bastar Naxal Operation: सुरक्षा बनाए रखने के लिए अभियान जारी

जिला पुलिस/बीएसएफ की संयुक्त टीम थाना परतापुर काँकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में शुक्रवार को ग्राम मुरूसुलनापा जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से 2 नग प्रेशर कुकर लगभग 5-5 किलोग्राम बरामद किया गया। सुरक्षाबलों ने सतर्कता और सूझबूझ का परिचय देते हुए नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए आईईडी को डिफ्यूज कर दिया।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी को लगाया गया था। समय रहते इसे खोजकर निष्क्रिय किया गया। इस घटना के बाद इलाके में सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया गया है। सुरक्षाबल लगातार नक्सल गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए अभियान जारी है।

आम नागरिकों का भी बढ़ा भरोसा

इन खतरों से निपटने के लिए जिला पुलिस और Border Security Force (बीएसएफ) की संयुक्त टीमें लगातार क्षेत्र में सर्चिंग, एरिया डोमिनेशन और डिमाइनिंग ऑपरेशन चलाती हैं। इन अभियानों का उद्देश्य न केवल नक्सलियों की गतिविधियों को नियंत्रित करना है, बल्कि पहले से लगाए गए विस्फोटकों को खोजकर निष्क्रिय करना भी है, ताकि किसी भी संभावित हादसे को टाला जा सके।

Bastar Naxal Operation: हाल के वर्षों में सुरक्षा बलों ने तकनीकी संसाधनों, खुफिया जानकारी और स्थानीय सहयोग के आधार पर कई आईईडी और विस्फोटक सामग्री बरामद कर उन्हें सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया है। इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और आम नागरिकों का भरोसा भी बढ़ा है।

समग्र रूप से, इस तरह के अभियान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। लगातार निगरानी, सघन तलाशी और त्वरित कार्रवाई के जरिए सुरक्षा बल इन इलाकों को सुरक्षित बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहे हैं।