कांकेर

CG Crime News: बेटे की गंदी करतूतों से तंग आकर माता-पिता ने उठाया खौफनाक कदम, जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन…

CG Crime News: कांकेर के पखांजूर ​क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बेटे की गंदी करतूतों से तंग आकर उसके माता-पिता ने उसे तालीबानी सजा दी। जानकर आपके भी रूह कांप जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 18 Aug 2024, 3:15 PM IST
CG Crime News

CG Crime News: पखांजूर क्षेत्र में बेटे के गंदी करतूतों से तंग आकर दो दिन पहले माता पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर शव को खेत मे फेंक दिया था। वहीं पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया था। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला की माता पिता ने ही अपने बेटे की हत्या कर शव को खेत में फेका था पुलिस ने आरोपी माता पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

CG Crime News: ऐसे हुआ मामले का खुलासा

पखांजूर क्षेत्र अंतर्गत गोडाहूर थाना क्षेत्र के एक खेत में दो दिन पहले एक युवक की लाश मिली थी। गोडाहूर पुलिस को हत्या से जुड़ा एक सुराग मिला। सुराग के आधार पर पुलिस ने पतासाजी किया। इस दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक युवक अभय शील की हत्या उनके माता पिता ने किया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मृतक के माता पिता आरोपी पिता पलाश शील और माँ रंजिता शील को गिरफ्तार (CG Crime News) कर पुछताछ किया।

इस दौरान आरोपियों ने बताया कि वह अपने बेटे मृतक अभय को नशे की लत थी वो गांजा, सुलेशन, बॉन्फिक्स आदि का नशा कर आवारागर्दी करते घूमता रहता था। उसे चोरी करने की आदत थी, कई बार मोबाइल और बाइक चोरी का घर में ले आता था जिससे समाज में उनकी बदनामी होती थी। उसे समझाने पर वो माता पिता से गाली गलौच और मारपीट पर उतारू हो जाता था, दो बार उसने पिता पर हाथ भी उठाया था।

मृतक माता-पिता से करता था गाली-गलौच

उसे सुधारने के लिए उसके पिता ने नागपुर हल्दीराम कंपनी में 2 सप्ताह पूर्व अभय को नौकरी करने भेजा। वहाँ भी वो नहीं टिका और पिता से पैसा मांग कर वापस पीवी 20 अपने गाँव आ गया और फिर से नशा करना शुरू कर दिया। 14 अगस्त की रात में मृतक अभय नशे की हालत में धुत होकर घर पहुंचा और नशे की हालत में अपने माता पिता से झगड़ा करने लगा और गंदी गाली गलौच (CG Crime News) कर मारपीट करने लगा।

पिता ने ऐसे की बेटे की हत्या

CG Crime News: विवाद काफी बढ़ गया जिसके बाद माता पिता ने बेटे गंदी हरकतों से परेशान होकर कुल्हाड़ी और खंडा से बेटे पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया और शव को गांव से कुछ दुर एक खेत में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगिया, खंडा, पहने हुए कपड़े, चप्पल, मृतक का मोबाइल वा नशीला पदार्थ, कड़ा और मृतक का जलाया हुआ हडडी का अवशेष आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर जब्त किया है और आरोपियोें पर अपराध (CG Crime News) क्रमांक 14/2024 धारा 103(1), 3(5), 238 बीएनएस, 25, 27 आर्मस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

हत्या की गुत्थी को सुलझाने में निरीक्षक लक्ष्मण केवट, उपनिरीक्षक वा थाना प्रभारी गोंडाहूर प्रेम कुमार झा, एएसआई हिराऊ मरकाम, एएसआई केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक उत्तम मंडल, समोद शर्मा, दुलीचंद, आरक्षक चंदन कुलदीप, ईश्वर मरकाम, कृपाल कोड़ोपी, प्रवीन मंडावी, गौतम यादव, मंजू, निशा, सीमा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Updated on:
18 Aug 2024, 3:15 PM IST
Published on: