कांकेर

CG Election 2025: कांकेर नगर पालिका चुनाव में BJP व कांग्रेस प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर, आखिर किसकी होगी जीत?

CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। कांकेर नगर पालिका के लिए चार प्रत्याशी मैदान में है।
2 min read
Feb 05, 2025
निकाय चुनाव में पोस्टर वार: कांग्रेस ने लिखा- मोदी गारंटी भूली भाजपा… तो बीजेपी ने लगाया करप्शन का आरोप

CG Election 2025: मतदान की तिथि नजदीक आते ही गहमा-गहमी बढ़ते जा रही है। कांकेर नगर पालिका के लिए चार प्रत्याशी मैदान में है। मतदाताओं की माने तो इस बार फिर से भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी के बीच फैसला टक्टर के बीच होना माना जा रहा है। इधर महादेव वार्ड पांच उमीदवार मैदान में है। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी का दबदबा होने की बात कही जा रही है। अब फैसला चुनाव के बाद ही मिल पाएगा।

नगरीय निकाय आम निर्वाचन के लिए अध्यक्ष पद के लिए 4 व पार्षद पद के लिए 50 अभ्यर्थी मैदान में है। चुनाव को लेकर सभी राजनीति दल के पदाधिकारी व प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गए है। इधर चुनाव को लेकर लोगों में चर्चा शुरू हो गई है। लोगों को कहना है कि चुनाव फिर से कांग्रेस व भाजपा के बीच में होगा। इस बीच कांटे की टक्कर होने की बात कही जा रही है। इधर महादेव वार्ड में लोगों का कहना था कि पूर्व पार्षद पांच वर्ष तक वार्ड में नजर नही आया। अब फिर से चुनाव मैदान में है।

लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं को सुनने के लिए पार्षद वार्ड के गलियों में कभी नहीं आए। समस्या जस की तस बनी हुई है। जानकारी के अनुसार महादेव वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेस के प्रत्याशी मतिन खान, भाजपा से बाबा नारायणपुरी गोस्वामी, निर्दलीय शदाब खान,अफताल कुरैशी और आकाश सिंह ठाकुर मैदान में खड़े है। वार्ड में पांच प्रत्याशी मैदान में हैं लेकिन कांग्रेस व बीजेपी प्रत्याशी के बीच ही टक्कर होने की बात कही जा रही है।

भाजपा से बगावत कर पूर्व पार्षद निर्दलीय लड़ रही

अघन नगर वार्ड क्रमांक 19 से भाजपा से टिकट नहीं मिलने के कारण भाजपा की सदस्य विरोध करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी रूप में जागेश्वरी साहू चुनाव मैदान में है। इस वार्ड से वे दो बार पार्षद रह चुकी है। इस बार भाजपा से उत्तम यादव को व कांग्रेस से रामस्वरूप यादव को टिकट दिया गया है। लेकिन इस बार इस वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला होने की बात कही जा रही है।

Updated on:
05 Feb 2025 01:47 pm
Published on:
05 Feb 2025 01:45 pm