कांकेर

CG News: प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारी, विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत APAAR ID बनाने के दिए गए सख्त निर्देश

CG News: खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य एवं संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक ली। वहीं इस बैठक में विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jan 2025, 5:57 PM IST
CG News

CG News: हमर लक्ष्य कार्यक्रम के तहत खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय ठाकुर ने विकासखण्ड अंतागढ़ के समस्त प्राचार्य एवं संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम। 10वीं तथा 12वीं के मेरिटस छात्रों की मोटिवेशन कार्यशाला। अनुरोध कार्यक्रम के तहत बच्चों के शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं रेमेडियल कक्षाओं का संचालन।

CG News: अपार आईडी की शत प्रतिशत बनाने के निर्देश

प्री बोर्ड परीक्षा 20 जनवरी की आवश्यक तैयारी। जेईई एवं नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी एवं विद्यार्थियों के लाने लेजाने की व्यवस्था। अपार आईडी सभी विद्यार्थियों के शत प्रतिशत बनाने के निर्देश। विद्यालय में अध्यनरत समस्त विद्यार्थियों की जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए चर्चा।

CG News: एनएमएमएसई छात्रवृत्ति प्रवेश चयन परीक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश चयन परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक चर्चा। बैठक में सहायक खंड शिक्षा अधिकारी खंड स्त्रोत समन्वयक उल्लास नवभारत साक्षरता प्रभारी एवं विकासखंड अंतागढ़ के समस्त प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।

Updated on:
8 Jan 2025, 5:57 PM IST
Published on: