कांकेर

नशे में धुत CRPF जवान समेत 3 दरिंदों ने बंधक बनाकर लूटी विधवा की अस्मत

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में तीन युवकों ने एक विधवा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

2 min read
Oct 07, 2017
Rape at Peepalda in Kota
कोटा. पीपल्दा कलां कस्बे में राजकीय बालिका छात्रावास के चौकीदार ने एक मासूम दिव्यांग बालिका को अपनी हवस का शिकार बनाया और फरार हो गया।

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में तीन युवकों ने एक विधवा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के दूसरे दिन पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा जबकि एक फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार घटना कांकेर जिले के नरहरपुर इलाके की है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात करीब 10 बजे अमर चंद कुजांम (28) अपने दो साथियों के साथ महिला के घर पहुंचा। दरवाजा बंद होने पर पहले कुंजाम ने आवाज लगाया, फिर खटखटाया, इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने दरवाजा तोड़ दिया।

घर के अंदर घुसते ही तीनों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो मारपीट कर जख्मी कर दिया। विधवा का मकान बस्ती से बाहर होने का फायदा उठाते हुए पीडि़ता को एक झाड़ी के पास ले जाकर तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। तीनों शराब के नशे में थे। महिला रातभर झाड़ी के नीचे पड़ी थी। सुबह किसी तरह नरहरपुर थाने पहुंचकर आप बीती बताई। महिला सिर्फ अमरचंद कुंजाम को पहचानती थी।

पुलिस ने आरोपी कुंजाम को धरदबोचा तो उसने बताया कि घटना से पहले अपने दोस्त खीलेश यादव (20), सत्यनारायण यादव (24) के साथ एक स्थान पर शराब पी। इसके बाद तीनों ने विधवा महिला के साथ अनाचार को लेकर योजना बनाई। इसके बाद तीनों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने खीलेश को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा फरार आरोपी निवासी मासुलपानी सत्यनारायण सीआरपीएफ का जवान बताया जा रहा है, जो फरार है।

इस मामले में कांकेर नरहरपुर के टीआई दिनेश लहरे ने कहा कि पीडि़ता की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच में भी पुष्टि हो चुकी है। तीसरा आरोपी सीआरपीएफ का जवान है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
07 Oct 2017 06:10 pm