कांकेर

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व विधायक भाजपा में हुए शामिल… अंतागढ़ से लड़ चुके है निर्दलीय चुनाव

CG Politics : कांग्रेस के पूर्व विधायक मंतूराम पवार फिर भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होनें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में समथर्कों के साथ भाजपा की सदस्यता ली।

less than 1 minute read
Mar 05, 2024
congress_election_flag.jpg

Kanker Politics : कांग्रेस के पूर्व विधायक मंतूराम पवार फिर भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होनें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में समथर्कों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। 2014 में अंतागढ़ में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्यासी रहे मंतूराम पवार ने अपना नामांकन वापस ले उपचुनाव में भाजपा को वाकओवर दे दिया था। इस घटना के बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से बाहर किया था।

जिसके कुछ माह बाद वे भाजपा की सदस्यता ले ली थी और 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में अंतागढ़ से भाजपा के टीकट की दावेदारी भी की थी पर भाजपा ने उन्हें टिकट न देते हुए विक्रम उसेंडी को टिकट दिया था। इस चुनाव में भाजपा अंतागढ़ विधानसभा का चुनाव हार गई थी साथ ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई।

इसके बाद से पूर्व विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री डॅा रमन सिंह के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया था। उनके और दामाद पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना पखांजूर में मामला भी दर्ज कराया था, जिसके बाद भाजपा ने उन्हें बाहर कर दिया था। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही पूर्व विधायक फिर भाजपा में लौट आए है। उन्होेंने बताया की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तो लगते ही रहते है।

उन्हें इतनी गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। मंतूराम पवार 2023 के चुनाव में पवार समथर्क दल नाम से संगठन बना अंतागढ़ से निर्दलीय चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें कुल 13 हजार मत मिले। अब वे फिर समथर्कों के साथ भाजपा में शामिल हो गए है।

Published on:
05 Mar 2024 06:17 pm